अस्पताल में मौजूद गृहस्वामी नवल महतो ने बताया कि पुत्री मधु का कन्हाई संग सात मार्च को विवाह हुआ था। दोनों सबलपुर स्थित ससुराल में थे। इधर, घर आए मेहमानों के लिए मंगलवार की शाम चौथारी का खाना बन रहा था। इसी क्रम में रसोई के समीप माचिस जलाते ही चौदह किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। मौजूद लोगों ने कंबल, पानी डाल कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों का हाथ जल गया। अचानक तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। आग से घर-परिवार के ही चौदह लोग जख्मी हो गए। बिहार : फतुहा थाना अन्तर्गत सुलतानगंज गांव में मंगलवार की शाम करीब छह बजे विवाह के बाद चौथारी का खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। करकट की छत तोड़ते हुए सिलेंडर का टुकड़ा बाहर फैल गया। इस घटना में शादी समारोह में आए 14 महिला, पुरुष, बच्चे जख्मी हो गए। अधिकांश का हाथ, पैर और चेहरा जला है। शादी के घर में देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जख्मियों के साथ तथा बाद में अस्पताल पहुंचे स्वजनों के बीच रोना-बिलखना मचा रहा। इमरजेंसी तथा ओटी में जख्मियों को ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


