Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
    Chhattisgarh

    प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का संकल्प है देश के हर गरीब को पक्का आवास देना: मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

    News EditorBy News EditorMarch 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 13 मार्च 2024/ आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने यहां नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीगसढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब को पक्का मकान देना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा बखूबी ढंग से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में कोई भी गरीब पक्के आवास से वंचित नहीं होगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के 13 दिसंबर को शपथ लेने के पश्चात् 14 दिसंबर को प्रथम केबिनेट की बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत आवास बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

    मंत्री श्री. ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ को देश में सबसे तेजी से विकसित होते हुए राज्य और नवा रायपुर को जिले के रूप में जाना जाएगा। नवा रायपुर में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। हाल ही में नवा रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के लिए दो कंपनियों से एमओयू भी किया गया है।

    मंत्री श्री चौधरी ने जानकारी दी कि नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-30 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रथम फेस सी/4 में 816 ई.डब्ल्यू.एस. भवनों का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 43.53 करोड़ है, जिसमें से 766 को आबंटित किया गया है एवं 616 का भौतिक आधिपत्य दिया जा चुका है। द्वितीय फेस ए/5 में 560 ई.डब्ल्यू.एस. का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 29.92 करोड़ है। जिसमें से 270 भवनों का आबंटन कर दिया गया है तथा 51 हितग्राहियों द्वारा रजिस्ट्री करा लिया गया है।

    मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा अटल सुशासन मिशन अंतर्गत सभी योजनाओं की ऑनलाईन समीक्षा के आशय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के डैश बोर्ड का शुभारंभ किया गया है। डैशबोर्ड में विक्रय योग्य संपत्ति, विक्रित संपत्ति, परियोजना की प्रगति, राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करने में सहायता मिलेगी तथा प्रशासन में पारदर्शिता आएगी।

    अटल विहार योजनांतर्गत गुरूर, जिला बालोद में 13.86 एकड़ भूमि पर 30.37 करोड़ की लागत से 13 नग जुनियर एमआईजी, 37 नग एलआईजी-1, 112 नग एलआईजी एवं 69 नग ईडब्ल्यूएस कुल 231 भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस हेतु योजना तैयार कर लिया गया है। मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में योजना के ब्रोशर का विमोचन तथा बुकिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

    मंत्री श्री चौधरी ने दामिनी साहू, याशोदा साहू, संगीता, मुधबाला साहू, राजू नंदर, हीना पाल, भुनेश्वरी पाल, मंजू चक्रधारी, दुर्गेश्वरी साहू सहित अन्य 51 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। सभी हितग्राहियों ने देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया और कहा कि हमारा सपना पूरा करने में सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।

    इस अवसर पर लोकसभा रायपुर क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री सुजीत कुमार घिदौड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026

    * 5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

    October 11, 2026

    * *तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की दबिश, 7 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता*

    October 11, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    थाना परिसर में हंगामा कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

    October 11, 2026

    अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया

    October 11, 2026

    CG Cabinet News : छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्व अग्निवीरों को पुलिस में नौकरी का मौका, विभाग का नाम भी बदलेगा

    October 11, 2026

    Chhattisgarh Voter Registration 2026 : मतदाता सूची में नाम जोड़ने का मौका, छत्तीसगढ़ में BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    October 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.