Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्रह्मोस से भी दोगुनी रफ्तार! भारत की ‘अजेय’ Hypersonic’ मिसाइलें जल्द मचाएंगी धमाल

    May 2, 2026

    CG News : मेडिकल कॉलेज में बवाल , मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

    May 2, 2026

    CG Murder Case : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और जीवन , दो सगे भाइयों ने की जघन्य हत्या

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सहकर्मी पर किया था ‘झूठा’ रेप केस, 13 महीने जेल में रहा शख्स; कोर्ट ने दिया CBI जांच का आदेश
    Chhattisgarh

    सहकर्मी पर किया था ‘झूठा’ रेप केस, 13 महीने जेल में रहा शख्स; कोर्ट ने दिया CBI जांच का आदेश

    News EditorBy News EditorApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड से रेप के ‘झूठे’ मामले में अपने सहकर्मी को फंसाने का और बाद में मुकर जाने का एक अनोखा मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड में पुलिस का एक जवान सहकर्मी महिला कॉन्स्टेबल के रेप के आरोप में 13 महीने जेल में रहा। बाद में महिला कॉन्स्टेबल रेप के आरोप से मुकर गई और कहा कि कुछ अफसरों के कहने पर उसने इस मामले की FIR दर्ज कराई थी। बता दें कि जेल से बाहर निकले जवान ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और जेल में गुजारी गई अवधि के लिए मुआवजे की गुहार लगाते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

    कोविड काल में दर्ज की गई थी रेप की FIR

    रेप के ‘झूठे’ मामले में एक लंबा वक्त जेल में गुजारने वाले जवान की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पूरे प्रकरण की CBI जांच का आदेश पारित किया है। जवान पर रेप का यह ‘झूठा’ आरोप कोविड काल का है और पूरा मामला वर्ष 2020 का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम के एक थाने में तैनात जवान अनिल कुमार के खिलाफ एक महिला कॉन्स्टेबल ने कोविड काल के दौरान रेप का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। बाद में उसने विभाग को एक पत्र लिखकर कहा कि उसने कुछ अधिकारियों के कहने पर यह केस किया था।

    पत्र में महिला कॉन्स्टेबल ने कही चौंकाने वाली बात

    अपने पत्र में महिला कॉन्स्टेबल ने कहा कि उसे तो यह भी नहीं पता कि जिस आवेदन पर FIR दर्ज हुई, उसमें क्या लिखा है क्योंकि उसे हिंदी लिखना-पढ़ना नहीं आता। बाद में उसे जानकारी हुई कि FIR में रेप की बात है तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। महिला ने कोर्ट को भी इसकी जानकारी दी जिसके बाद जमशेदपुर की कोर्ट ने अनिल कुमार को वर्ष 2022 में रिहा कर दिया था। अब झारखंड हाईकोर्ट ने CBI को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को मुकर्रर की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    ब्रह्मोस से भी दोगुनी रफ्तार! भारत की ‘अजेय’ Hypersonic’ मिसाइलें जल्द मचाएंगी धमाल

    May 2, 2026

    CG News : मेडिकल कॉलेज में बवाल , मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

    May 2, 2026

    CG Murder Case : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और जीवन , दो सगे भाइयों ने की जघन्य हत्या

    May 2, 2026

    BREAKING NEWS : देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ बजा सायरन’ सरकार ने की ‘इमरजेंसी अलर्ट’ की टेस्टिंग

    May 2, 2026

    Chhattisgarh Fraud News : गजब की ठगी , रिश्ता पक्का होने के बाद ऐंठे पैसे, ऐन वक्त पर लड़की के भागने की रची कहानी

    May 2, 2026

    CG NEWS : ICICI बैंक में करोड़ों का गोल्ड घोटाला’ डिप्टी ब्रांच मैनेजर पति संग फरार, मचा हड़कंप

    May 2, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    ब्रह्मोस से भी दोगुनी रफ्तार! भारत की ‘अजेय’ Hypersonic’ मिसाइलें जल्द मचाएंगी धमाल

    May 2, 2026

    CG News : मेडिकल कॉलेज में बवाल , मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन, अस्पताल में जमकर की तोड़फोड़

    May 2, 2026

    CG Murder Case : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा एक और जीवन , दो सगे भाइयों ने की जघन्य हत्या

    May 2, 2026

    BREAKING NEWS : देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ बजा सायरन’ सरकार ने की ‘इमरजेंसी अलर्ट’ की टेस्टिंग

    May 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.