Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Chhattisgarh Govt officer Salary : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी

    April 30, 2026

    CG Weather Update : हीटवेव से मिलेगी राहत’ छत्तीसगढ़’ में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

    April 30, 2026

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » अतीक-अशरफ ने सफाईकर्मी के नाम लिखाई थी करोड़ों की जमीन, जानें पूरा मामला
    Chhattisgarh

    अतीक-अशरफ ने सफाईकर्मी के नाम लिखाई थी करोड़ों की जमीन, जानें पूरा मामला

    News EditorBy News EditorApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की एक और बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है. पुलिस को एक और शख्स मिला है जिसके नाम पर माफिया भाइयों ने अपने गुर्गों के जरिए करोड़ों की जमीन अपने नाम करवाई थी. सफाईकर्मी का काम करने वाले शख्स ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है. जिसके बाद उसकी तहरीर पर माफिया अतीक के चार गुर्गों के खिलाफ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रयागराज के अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

    क्या है पूरा मामला

    गंगानगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली निवासी श्याम जी सरोज ने पुलिस को बताया कि वह अनपढ़ है. पिछले करीब 15 साल से करेली के रहने वाले जावेद खान, कामरान अहमद खान और फराज अहमद खान के यहां सफाई का काम किया है. आरोप है कि माफिया अतीक अहमद  और उसके भाई अशरफ के नाम पर डरा धमकाकर उसके नाम पर जनपद में कई स्थानों पर जमीनों की रजिस्ट्री जबरदस्ती कराई गई. इसमें इन तीनों के साथ उनका एक और साथी भी शामिल था.

    उसने पुलिस को बताया है कि जिस समय यह पूरा खेल किया गया, चारों ने उसका अपहरण कर चौक इलाके में एक होटल में जबरदस्ती बंद कर रखा था. वहीं से उसे गाड़ी में ले जाते थे और कागजों पर हस्ताक्षर कराकर जबरन उसके नाम पर रजिस्ट्री कराते थे. फिर वापिस लाकर उसे होटल के एक कमरे में बंद कर देते थे. बैंक भी ले जाते थे और कुछ कागजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर भी कराते थे. उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड बैंक के कागज़ भी अपने पास रखते थे.

    अतीक और अशरफ के मरने के बाद जावेद, कामरान, फराज व कुछ अज्ञात व्यक्ति जो अपने आप को माफिया के खास आदमी बताते हैं, उन्होंने  उसे अगवा कर होटल के कमरे में बंद कर मारपीट की और साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए अतीक व अशरफ की बेनामी संपति बेचने के लिए दवाब भी बनाया.

    डीसीपी दीपक भूकर के मुताबिक फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस लगातार माफिया भाईयों के गुर्गों को तलाश रही है.

    15 अप्रैल को हमले में मारे गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ की मौत को एक साल पूरा हो रहा है. वहीं उमेशपाल हत्याकांड के एक साल बीत जाने के बाद इस हत्याकांड में शामिल पांच लाख के इनामी शूटर अरमान, साबिर और गुड्डू मुस्लिम पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बाहर है.

    माफिया अतीक की पत्नी पचास हजार की इनामी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी 25000 की इनामी जैनब और अतीक की बहन 25000 की इनामी आईशा नूरी भी फरार चल रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Chhattisgarh Govt officer Salary : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी

    April 30, 2026

    CG Weather Update : हीटवेव से मिलेगी राहत’ छत्तीसगढ़’ में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

    April 30, 2026

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026

    10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 30, 2026

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से श्रीमती सावित्री को मिला संबल

    April 30, 2026

    आकांक्षा आवासीय कोचिंग संस्थान में प्रवेश हेतु आवेदन अब 8 मई आमंत्रित

    April 30, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Chhattisgarh Govt officer Salary : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान का लाभ, अधिसूचना जारी

    April 30, 2026

    CG Weather Update : हीटवेव से मिलेगी राहत’ छत्तीसगढ़’ में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

    April 30, 2026

    CG News : गांव में पसरा सन्नाटा ,माँ की अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

    April 30, 2026

    10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.