Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की सर्जरी, 18 IPS अधिकारियों को नई पोस्टिंग

    October 9, 2026

    SECL Kusmunda Mine Accident: खदान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा भारी डंपर

    October 9, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; कुछ जगह बारिश के आसार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 17 April 2024: आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 17 April 2024: आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

    News EditorBy News EditorApril 17, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। नवरात्र के नौवें राम नवमी मनाई जाती है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात रवि योग रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाजी में ना पड़े। वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

    • शुभ रंग-  मैजेंटा
    • शुभ अंक- 3

    वृष राशि: आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता:पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगाएं, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    • शुभ रंग-  गुलाबी
    • शुभ अंक- 3

    मिथुन राशि: आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा।आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग-  हरा
    • शुभ अंक- 2

    कर्क राशि: घर के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। आज नवरात्रि के नौवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।

    • शुभ रंग-  नीला
    • शुभ अंक- 8

    सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले दी हुई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी रूचि किसी धार्मिक कार्य रहेगी। घर पर हवन करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

    • शुभ रंग-  पीला
    • शुभ अंक- 1

    कन्या राशि: आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुये है। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    तुला राशि: आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

    • शुभ रंग-  नीला
    • शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि: अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 6

    धनु राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से बचे। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। जरूरतमंद को जौ दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 5

    मकर राशि: आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज परिवार सहित माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

    • शुभ रंग-  काला
    • शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि: आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से सफल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

    • शुभ रंग-  हरा
    • शुभ अंक- 8

    मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में की गई मेहनत आज रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज आपको ऑफिस का काम घर पर ही करना पड़ेगा। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगायें, समस्याओं का समाधान होगा।

    • शुभ रंग-  भूरा
    • शुभ अंक- 9
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की सर्जरी, 18 IPS अधिकारियों को नई पोस्टिंग

    October 9, 2026

    SECL Kusmunda Mine Accident: खदान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा भारी डंपर

    October 9, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; कुछ जगह बारिश के आसार

    October 9, 2026

    *अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

    October 9, 2026

    टीबी उन्मूलन के लिए ‘जोश’ टीमों का राष्ट्रीय अभियान शुरू

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा सेतु अभियान के तहत पोड़ीशंकर में शिविर आयोजित

    October 9, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG IPS Transfer News : छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की सर्जरी, 18 IPS अधिकारियों को नई पोस्टिंग

    October 9, 2026

    SECL Kusmunda Mine Accident: खदान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा भारी डंपर

    October 9, 2026

    CG Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई तेज, रायपुर में आज 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; कुछ जगह बारिश के आसार

    October 9, 2026

    *अंचल के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवाएं।

    October 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.