Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 4 राशिवालों के लिए धन लाभ का अच्छा दिन, धनु राशिवालों के शत्रु बिगाड़ सकते हैं बना काम, पढ़ें अपना राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 4 राशिवालों के लिए धन लाभ का अच्छा दिन, धनु राशिवालों के शत्रु बिगाड़ सकते हैं बना काम, पढ़ें अपना राशिफल

    News EditorBy News EditorApril 21, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अनंग त्रयोदशी है, साथ ही आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेसमैन को आज धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी बातों को तरजीह मिलेगी, उन्हे ध्यान से सुनकर लोग उन पर अमल करेंगे। सेहत के मामले में भी आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज संतान के करियर या शिक्षा से संबंधी कोई बढ़िया समाधान मिलेगा।

    वृष राशि-

    आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आज आपकी मुलाकात अपने पुराने दोस्तों से हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज कोई विशेष सफलता हासिल होगी। आप कुछ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। आपके विचारों को सम्मान मिलगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि-

    आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। अगर शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी तरह की गलतफहमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। आज आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने को आज कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 4

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा के सकारात्मक परिणाम मिलेगे। आज का दिन किसी रिश्ते में चल रही अनबन को समाप्त करने के लिए अच्छा है। नवविवाहित दंपत्ति आज मंदिर जाएंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 6

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनायेंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। आज आप किसी काम में थोडा अधिक व्यस्त रहेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    तुला राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी। आज जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आप मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी कोई खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। संतान सम्बंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी टॉपिक को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अचानक धन-लाभ कराने वाला होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे। पैसे कमाने के कुछ नए सुझाव आपको मिल सकते हैं।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 6

    मीन राशि-

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नये प्लान बनाने की जरूरत है। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनायेंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

    • शुभ रंग- मैहरुन
    • शुभ अंक- 8
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.