Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026

     *कोरबा पुलिस द्वारा 71 प्रकरणों में जब्त 398.80 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण* 

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिसका खुद का अता न पता…वे बतायें अपना पता : ज्योत्सना महंत
    Chhattisgarh

    जिसका खुद का अता न पता…वे बतायें अपना पता : ज्योत्सना महंत

    News EditorBy News EditorApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि जिसका न आगे का पता न पीछे का पता, न खुद का कुछ अता-पता है, वो अपना पता बतायें। मैं तो छत्तीसगढ़ और कोरबा की बेटी व बहू हूं और 1998 से जनता की सेवा करते आ रही हूं।
    सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान और जगह-जगह ली जा रही छोटी-छोटी सभाओं में कांग्रेस के न्यायपत्र के 5 न्याय और 25 गारंटी को प्रमुखता से रखते हुए केंद्र में कांग्रेस की सरकार चुने जाने का कारण प्रमुखता से रखा है। सांसद ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हर पंचायत को 25 लाख रुपए देने की बात कह रही हैं, जबकि एक सांसद को मात्र 5 करोड़ रुपए साल में मिलता है तो वे कोरबा लोकसभा क्षेत्र की हजारों पंचायत को 25-25 लाख रुपए कैसे देंगी? सांसद ने कहा कि वे झूठ बोलती हैं लेकिन झूठ इतना बोलना चाहिए जो छिपाया जा सके। उनका न अता है न पता और चुनाव लडऩे कोरबा आ गई हैं। जिनका न आगे का पता है न पीछे का पता है, वो मुझे लापता कहती हैं।
    सांसद ने कहा कि जनता किसी के झूठे बातों में न आए। इस लुटेरी सरकार ने जनता को लूटा है। हम मांगते हैं तो हमें देशद्रोही कहा जाता है। उनके पास गांधी परिवार को, कांग्रेस को, सोनिया गांधी को भला-बुरा कहने व गाली देने के अलावा कोई दूसरा मुद्दा नहीं है। कांग्रेस जनता के अधिकारों के लिए लड़ रही है, जनता के मुद्दों की बात करती है और संसद में इसके लिए लड़ती भी है। हम जनता के लिए हमेशा सोचते और कार्य करते हैं इसलिए कांग्रेस को इस बार कोरबा से लेकर दिल्ली तक लाना है। सांसद ने न्याय पत्र में किसानों, मजदूरों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए न्याय को प्रमुखता से रखा। जनसंपर्क के दौरान सांसद का उपस्थित लोगों द्वारा आत्मीय स्वागत भी किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026

     *कोरबा पुलिस द्वारा 71 प्रकरणों में जब्त 398.80 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण* 

    October 9, 2026

    कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात, छात्रावास में मची चीख-पुकार, किसान का मकान क्षतिग्रस्त

    October 9, 2026

    Surajpur Double Murder Case: मां-बेटी हत्याकांड में कुलदीप साहू समेत 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

    October 9, 2026

    CG NEWS : गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्टल लहराने वाली 9 लोगों पर FIR, सभी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

    October 9, 2026

    गरबा, डांडिया एवं दुर्गा पूजा समितियों की बैठक लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    October 9, 2026

     *कोरबा पुलिस द्वारा 71 प्रकरणों में जब्त 398.80 लीटर मदिरा का विधिवत नष्टीकरण* 

    October 9, 2026

    कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात, छात्रावास में मची चीख-पुकार, किसान का मकान क्षतिग्रस्त

    October 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.