Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » ‘तिहाड़ में नहीं है डायबिटीज एक्सपर्ट, हो रही केजरीवाल की हत्या की साजिश’, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
    Chhattisgarh

    ‘तिहाड़ में नहीं है डायबिटीज एक्सपर्ट, हो रही केजरीवाल की हत्या की साजिश’, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

    News EditorBy News EditorApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्हें शुगर होने के बावजूद इंसुलिन का इंजेक्शन नहीं दिया जा रहा. दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी देख रही है कि कैसे केंद्र सरकार एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को मारने की साजिश रच सकती है. तिहाड़ जेल के डीजी ने कल एम्स को लिखा कि हमें एक डायबिटोलॉजिस्ट (मधुमेह रोग के विशेषज्ञ) की जरूरत है. इसने भाजपा को पूरी तरह बेनकाब कर दिया. वे (तिहाड़ जेल प्रशासन) कल तक कह रहे थे कि हमारे पास स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं, इंसुलिन भी उपलब्ध है. अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं.’

    सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘जेल में एक सामान्य डॉक्टर मौजूद हैं. मुझे नहीं पता कि वह वहां कैसे नियुक्त किए गए हैं, उनकी सिफारिशों पर ये सभी हेरफेर किए जा रहे हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को इंसुलिन से वंचित रखा जा रहा है. अरविंद केजरीवाल का पक्ष है कि उन्हें 20 साल से डायबिटीज है और गत 12 वर्षों से इंसुलिन पर हैं. वह रोज 50 यूनिट इंसुलिन लेते हैं. इंसुलिन से ही उनकी डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है. उन्हें जेल में इसकी जरूरत है, लेकिन इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इंसुलिन नहीं दे सकते तो मेरे डॉक्टर से वीडियो कॉल पर कंसल्टेशन की इजाजत दीजिए. लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इससे भी इनकार कर दिया.’

    दिल्ली के मंत्री ने कहा, ‘तिहाड़ जेल केंद्र सरकार के अधीन है. वहां का प्रशासन कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है. डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं है. जब इंसुलिन की जरूरत होगी तब दे देंगे. कल तक कह रहे थे कि हमारे पास सारे स्पेशलिस्ट हैं. जेल में अस्पताल, क्लीनिक, बेड, इंसुलिन सबकुछ मौजूद है. केजरीवाल झूठ बोल‌ रहे हैं. लेकिन कल तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स को चिट्ठी लिखकर डायबिटीज एक्सपर्ट भेजने के लिए कहा है. अगर कोई व्यक्ति हाई डायबिटिक हो तो अपने पास हमेशा कुछ मीठा या टॉफी रखता है. डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल अचानक घट जाता है. ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 46 हो गया था. लेकिन उन्हें दवा नहीं दी जा रही है.’

    दिल्ली के LG ने केजरीवाल को लेकर के दावों को बताया झूठ

    इससे पहले शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ऑफिस से जारी एक बयान में अरविंद केजरीवाल के डायबिटीज को लेकर आम आदमी पार्टी के दावों का खंडन किया गया था. बयान में कहा गया है, ‘केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जो भी कहानी बनाई जा रही है वह तेलंगाना के निजी क्लिनिक के उपचार पर आधारित है.

    अरविंद केजरीवाल इंसुलिन रिवर्सल पर थे और डॉक्टर ने उनकी गिरफ्तारी से काफी दिन पहले ही इंसुलिन की डोज बंद कर दी थी. वह एंटी-डायबिटिक टैबलेट मेटफार्मिन ले रहे थे. आरएमएल अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल को न तो इंसुलिन लेने की सलाह दी गई थी और न ही इसकी जरूरत बताई गई थी. यह कहना गलत है कि तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से अरविंद केजरीवाल को उनके इलाज के दौरान किसी भी समय इंसुलिन देने से इनकार किया गया था.’

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026

    सौर सुजला योजना-किसानों के खेतों तक पहुंची सूरज की रोशनी, बढ़ी सिंचाई की ताकत

    August 22, 2026

    माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग

    August 22, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पुलिस दे रही साइबर सुरक्षा के मंत्र

    August 22, 2026

    सक्ती पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल बरामद

    August 22, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चंगाई सभा को लेकर बवाल, शिकायत के बाद FIR दर्ज’ पुलिस ने शुरू की जांच

    August 22, 2026

    CG NEWS : सफाई के दौरान कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर चालक के हमले में दो सफाईकर्मी गंभीर घायल

    August 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.