Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बड़ी योजना बना रहा लॉरेंस बिश्नोई? झारखंड के जेल में बंद अमन साहू के साथ किया गठजोड़
    Chhattisgarh

    बड़ी योजना बना रहा लॉरेंस बिश्नोई? झारखंड के जेल में बंद अमन साहू के साथ किया गठजोड़

    News EditorBy News EditorApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगियों ने झारखंड स्थित जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के साथ गठजोड़ किया है। बिश्नोई और साहू के खिलाफ कई मामलों की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसका खुलासा किया है।  बिश्नोई पिछले साल कई बार एनआईए की हिरासत में गया था। एजेंसी के अधिकारियों ने खालिस्तानी संगठनों के लिए फंडिंग से संबंधित मामले में उससे पूछताछ की थी।

    आपको बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। पूछताछ के दौरान बिश्नोई ने एनआईए को बताया कि उसके उत्तर प्रदेश (धनजय सिंह), हरियाणा (काला जठेरी), राजस्थान (रोहित गोदारा) और दिल्ली (रोहित मोई और हाशिम बाबा) के जेल में बंद गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं।

    इस पूरे मामले पर एक सूत्र ने कहा, “अपने प्रतिद्वंदियों को खत्म करने रे लिए एक-दूसरे को हथियारों के साथ-साथ शूटर भी मुहैया कराते हैं। वे उन्हें सीमा पार करने में भी सहायता प्रदान करते हैं। इसके बदले में कमीशन दी जाती है।”

    मुंबई पुलिस ने सोमवार देर रात दो लोगों सागर पाल और विक्की गुप्ता को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर तड़के हुई गोलीबारी में उनकी भूमिका के लिए गुजरात के भुज से से गिरफ्तार किया। बिहार का मूल निवासी सागर पाल दो साल से हरियाणा में छोटी-मोटी नौकरी कर रहा था। वहीं, विक्की गुप्ता बिहार में रह रहा था। केंद्रीय एजेंसियों को शक है कि सलमान के घर पर फायरिंग ट्रायल रन हो सकती है और बिश्नोई कोई बड़ी योजना बना रहा है।

    फिलहाल अमन साहू जेल में हैं। झारखंड के आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और एनआईए जैसी एजेंसियां उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों की जांच कर रही है। एक सूत्र ने कहा, “कई मामलों की जांच से पता चला है कि साहू और उसके गिरोह के सदस्य प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) सहित विभिन्न संगठनों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति करते हैं। वह जेल से अपने गिरोह के सदस्यों के माध्यम से काम कर रहा है। खनन क्षेत्रों में जबरन वसूली के लिए हथियारों और गोला-बारूद का उपयोग करते हैं। तिहाड़ जेल में साहू के एक सहयोगी ने बिश्नोई के सहयोगियों से मुलाकात की है।”

    हाल ही में साउथ दिल्ली के एक बिजनेसमैन को रंगदारी के लिए कॉल आई और कॉल करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का नाम लिया। उस संबंध में मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और जांच चल रही है।

    सूत्र ने बताया, “रोहतक में शहर के सट्टेबाज सचिन मुंजाल की हत्या के मामले में दो लोगों की पहचान उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके के निवासी शाहनवाज और जयपुर के सुल्तानिया गांव के निवासी सुनील करोलिया के रूप में की गई थी। उन्हें बिहार के मुजफ्फरपुर से तब गिरफ्तार किया गया जब वे नेपाल के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।”

    पिछले साल बिश्नोई ने एनआईए को बताया था कि वह डी-कंपनी और उसके प्रमुख दाऊद इब्राहिम के खिलाफ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 10, 2026

    * नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.