Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महिलाएं किसी से कम नहीं है, निर्वाचन में भागीदारी गर्व की बात: प्रेक्षक
    Chhattisgarh

    महिलाएं किसी से कम नहीं है, निर्वाचन में भागीदारी गर्व की बात: प्रेक्षक

    News EditorBy News EditorApril 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 24 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत महिला मतदान दलों को स्वामी आत्मानन्द विद्यालय विद्युत गृह उच्चतर विद्यालय क्रमांक 1 में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आज प्रशिक्षण स्थल पर अलग-अलग कक्ष में कोरबा लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा और कलेक्टर श्री अजीत वसंत पहुँचे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत दायित्व को गंभीरता से करने के लिए मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा दी जा रही महत्वपूर्ण जानकारियों को भलीभांति समझने और समझ नहीं आने पर बार-बार सवाल कर शंका का समाधान करने कहा। प्रेक्षक श्री मीणा ने कहा कि ईवीएम का बेहतर संचालन के लिए हैंड्सऑन आवश्यक है। उन्होंने कोरबा लोकसभा अंतर्गत विधानसभा कोरबा में मतदान की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों सम्पन्न कराए जाने की इस पहल की सराहना करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से कहा कि निर्वाचन कार्य में आपकी भागीदारी गर्व का विषय है। आप अपने आपको कम न आंके, आज महिलाएं बहुत आगे बढ़ रही है। निर्वाचन कार्य में आपकी भूमिका महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी और अन्य महिलाओं को मतदान के लिए भी प्रेरित करेगी। कलेक्टर श्री वसंत ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना जितना महत्वपूर्ण है,उतना ही महत्वपूर्ण मतदान के कार्यों को बिना किसी गलती के संपन्न कराना भी है। कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल के अधिकारी एक,दो और तीन को आपस मे समन्वय बनाकर निर्वाचन के कार्य को गाइडलाइंस के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से सम्पादित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को यह भी बताया कि इस बार अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए दो बैलेट यूनिट लगाए जाएंगे। मतदान की पूरी प्रक्रिया वैसी ही संचालित होगी जैसे एक बैलेट यूनिट में होती है। दो बैलेट यूनिट लगने से मतदान प्रोसेस में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होगा। प्रेक्षक श्री मीणा ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन कोरबा जिले में सम्पन्न कराने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा आदि उपस्थित थे।
    गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत निर्वाचन की प्रक्रिया में इस बार कोरबा विधानसभा क्षेत्र के 249 मतदान केंद्रों में पहली बार पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य मतदान कर्मचारियों के रूप में महिलाएं होंगी। महिलाओं द्वारा निर्वाचन कार्य सफलता पूर्वक संपादित किया जा सके और लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इस दिशा में पहल करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा उन्हें बारिकी से निर्वाचन कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज से अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन में लगभग 5500 अधिकारी-कर्मचारी अपनी भागीदारी देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026

    बांगो डैम में छलांग लगाने वाला रंजीत यादव नहीं लौटा, 48 घंटे बाद बरामद हुआ शव

    August 17, 2026

    Twisha Sharma Death Case’ में बढ़ीं समर्थ और गिरिबाला की मुश्किलें, CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026

    CG NEWS : 3 करोड़ के कथित गबन केस में पुलिस का एक्शन, दूसरे प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    E20 से वाहन और खाद्य सुरक्षा पर चिंता’ आर्थिक सलाहकार ने E10 पेट्रोल बहाल करने की उठाई मांग

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.