Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं: श्री अजीत वसंत
    Chhattisgarh

    जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं: श्री अजीत वसंत

    News EditorBy News EditorMay 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 05 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने प्रजातंत्र की मजबूती के लिये मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि जागरूक मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को निष्पक्ष होकर और प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने जागरूक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके वोट का महत्व को समझना होगा। मतदाता जागरूक होकर एवं मतदान में हिस्सा लेंगे तो एक बेहतर जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने क्षेत्र का बेहतर विकास भी करा सकते हैं।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले जिले के मतदाताओं को जागरूक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने जिले में स्वीप द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को अनेक जानकारी मिलने की बात कहते हुए कहा कि स्वीप की टीम का योगदान निर्वाचन के दौरान महत्वपूर्ण हो जाता है। इसलिए वे जिम्मेदारी के साथ मतदाताओं को जागरूक करें। कलेक्टर ने प्रजातंत्र की रक्षा और मजबूती के लिए मतदान को आवश्यक बताते हुए कहा कि मतदान करके हम अपनी पसंद का उम्मीदवार, जनप्रतिनिधि के रूप में चुन सकते हैं। जहां के मतदाता जागरूक होंगे वहां के जनप्रतिनिधि भी विकास कार्यों में रूचि लेंगे। विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं, नीति में जनप्रतिनिधियों का योगदान होता है। इसलिए जागरूक मतदाता बिना किसी प्रलोभन के निष्पक्ष होकर अच्छे जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो निर्वाचित जनप्रतिनिधि अधिकारियों के माध्यम से विकास से जुड़ी योजनाओं को और भी प्रभावी बनाकर अपने क्षेत्र का विकास करा सकता है। उन्होंने कहा कि जहां मतदान का प्रतिशत अधिक होता है उस क्षेत्र में विकास तेजी से होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह वहां के लोगों की जागरूकता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को चाहिए कि वे इस लोकसभा चुनाव में अपना कीमती वोट अवश्य डालें और अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 10, 2026

    * नवरात्रि पर नैला, मां दुर्गा पंडाल के दर्शन हेतु, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए, जांजगीर -चांपा पुलिस ने निर्धारित किया रूट चार्ट एवं पार्किंग व्यवस्था

    October 10, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद

    October 10, 2026

    *कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्त, जिले भर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप*

    October 10, 2026

    CJP Protest: दिल्ली में बड़ा बवाल, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और ध्रुव राठी हिरासत में!

    October 10, 2026

    CG NEWS :  5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई

    October 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.