Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026

    Mini Mata Bango Dam: मिनीमाता जलाशय से बढ़ेगा पानी का डिस्चार्ज, 49,828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा; निचले इलाकों में अलर्ट

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, भाजपा ने दिग्गजों को मैदान में उतारा
    Chhattisgarh

    दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, भाजपा ने दिग्गजों को मैदान में उतारा

    News EditorBy News EditorMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    नई दिल्ली: दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। गुरुवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और भाजपा ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है।
    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल के समर्थन में रोड शो किया। वह दोपहर बाद पूर्वी दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में भी रोड शो करेंगी। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया के समर्थन में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगा।
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के कई अन्य दिग्गज नेता भी आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो और चुनावी रैलियों के जरिए चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
    आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को दिल्ली के द्वारका में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तुष्टीकरण, आरक्षण और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर गांधी परिवार, अरविंद केजरीवाल और विपक्षी दलों के अन्य नेताओं पर जमकर निशाना साधा था। भाजपा ने इस बार चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी और पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है।

    एनडीए 400 पार के नारे को साकार करने के लिए भाजपा एक बार फिर से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है। पार्टी का यह दावा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बावजूद दिल्ली की जनता सातों लोकसभा सीटों पर एक बार फिर से भाजपा उम्मीदवारों को ही जिताने जा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026

    Mini Mata Bango Dam: मिनीमाता जलाशय से बढ़ेगा पानी का डिस्चार्ज, 49,828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा; निचले इलाकों में अलर्ट

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026

    * हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट तेल बेचने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध सिटी कोतवाली और चाम्पा पुलिस की रेड कार्यवाही

    August 17, 2026

    * शहीद वीर जवानों की शहादत को नमन, श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    Human Trafficking : छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नौकरी का लालच देकर बच्चियों को अलीगढ़ ले जाता था गिरोह’ 3 बरामद

    August 17, 2026

    कोरबा में हसदेव का रौद्र रूप, बांगो बांध के 9 गेट खुले’ सीतामणी के कई घरों में घुसा नदी का पानी

    August 17, 2026

    Mini Mata Bango Dam: मिनीमाता जलाशय से बढ़ेगा पानी का डिस्चार्ज, 49,828 क्यूसेक छोड़ा जाएगा; निचले इलाकों में अलर्ट

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.