Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सीनियर IAS से ED ने शुरू की पूछताछ, एजेंसी गिरफ्तार मंत्री से कराएगी आमना-सामना
    Chhattisgarh

    सीनियर IAS से ED ने शुरू की पूछताछ, एजेंसी गिरफ्तार मंत्री से कराएगी आमना-सामना

    News EditorBy News EditorMay 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    रांची: झारखंड के टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी ने सीनियर आईएएस मनीष रंजन से पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी की ओर से भेजे गए दूसरे समन पर वह 11.15 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल ऑफिस पहुंचे। एजेंसी इस मामले में पहले से गिरफ्तार रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के मंत्री आलमगीर आलम से उनका आमना-सामना कराएगी।
    आलमगीर फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं। मनीष रंजन फिलहाल पथ निर्माण एवं भवन विभाग के सेक्रेटरी हैं। इसके पहले वह लंबे वक्त तक रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी रहे हैं। रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के टेंडर कमीशन घोटाले में ईडी की ओर से की गई छापेमारी के दौरान ऐसे कई कागजात एवं साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।
    एजेंसी ने उन्हें पहला समन भेजकर 24 मई को उपस्थित होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पत्र भेजकर प्रशासनिक व्यस्तताओं का हवाला देते हुए तीन हफ्ते की मोहलत की मांग की थी। इसके बाद उन्हें दूसरा समन भेजकर आज यानी मंगलवार को हाजिर होने को कहा गया। मनीष रंजन को उनके और परिजनों के आय-व्यय के ब्यौरे और रिटर्न आदि के कागजात पेश करने को कहा गया है।
    बता दें कि ईडी ने 6-7 मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और घरेलू सहायक जहांगीर आलम एवं कुछ अन्य लोगों के ठिकानों की गई छापेमारी में 37 करोड़ से ज्यादा कैश के अलावा कई कागजात और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए थे। इन साक्ष्यों के आधार पर जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में कमीशनखोरी के संगठित खेल का खुलासा हो रहा है।
    आईएएस मनीष रंजन को इस कमीशनखोरी नेटवर्क की अहम कड़ी माना जा रहा है। ईडी ने इस स्कैम में गिरफ्तार किए मंत्री के पीएस संजीव कुमार लाल एवं जहांगीर आलम से 14 दिनों तक रिमांड पर पूछताछ की और इसके बाद कोर्ट में एक एक्सेल शीट एवं कागजात पेश किए। इन कागजात में बताया गया है कि जिन लोगों के बीच कमीशन की राशि बंटती रही है, उनके नाम कोर्ड वर्ड में एच, एम, एस, टीसी, सीई आदि लिखे गए हैं।
    ईडी ने कोड वर्ड्स को डिकोड किया है और इसके अनुसार एच का अर्थ ऑनरेबल मिनिस्टर और एम का अर्थ मनीष है। एच यानी “ऑनरेबल मिनिस्टर” आलमगीर आलम इस मामले में 15 मई को गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अब एम अर्थात मनीष रंजन भी जांच के रडार पर हैं। पिछले दो वर्षों में ईडी ने सीनियर आईएएस पूजा सिंघल और छवि रंजन को मनी लॉन्ड्रिंग के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आईएएस राजीव अरुण एक्का एवं रामनिवास यादव से पूछताछ हो चुकी है। मनीष रंजन पांचवें आईएएस हैं, जिनसे ईडी पूछताछ कर रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026

    CG NEWS : वन विभाग की टीम पर हमला, 40 से 50 महिला-पुरुषों पर मारपीट का आरोप

    October 7, 2026

    CG News :: 2022 हेलीकॉप्टर हादसे के बीमा दावे पर बड़ा फैसला, OICL के खिलाफ हुई कार्रवाई

    October 7, 2026

    CG Electricity Bill : बकाया बिजली बिल के निपटारे का बढ़ा मौका, योजना की समय-सीमा बढ़ी

    October 7, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Cabinet Meeting : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट मीटिंग, फैसलों पर टिकी नजर

    October 7, 2026

    CG RERA : 15 लाख की जमा राशि पर 18.61 लाख ब्याज, खरीदार को मिलेंगे कुल 33.70 लाख रुपये

    October 7, 2026

    CG NEWS : गृह मंत्री का निज सहायक बताकर नौकरी लगवाने का झांसा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    October 7, 2026

    CG NEWS : वन विभाग की टीम पर हमला, 40 से 50 महिला-पुरुषों पर मारपीट का आरोप

    October 7, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.