➡ बाराद्वार – प्रार्थी आशीष कुमार सिंघानिया पिता श्री नत्थु सिंघानिया उम्र 26 साल निवासी नयाबाराद्वार के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.05.2024 के रात 02.15 बजे रात्री अपने घर के सामने अपने मोसा. को अपने घर के सामनें खड़ी किया था जिसे अज्ञात आरोपीयों द्वारा मोसा. हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 11 बीडी 5569 को लेकर जा रहा था उस समय घर से बाहर निकला तब देखने पर मोसा. को छोडकर भाग गये की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय श्री मनीष कंवर के मार्गदशन पर तत्काल कार्यवाही कर आरोपी पवन कुमार बरेठ पिता गोदावरी प्रसाद बरेठ उम्र 18 साल निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को गिरफतार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेई, उपनिरीक्षक अनवर अली, प्रआर. देवनारायण चंद्रा, मप्रआर. चंद्रकलॉ सोन, आर. अशोक साहू, आर. फूलचंद जाहिरे, ,आर. बुधेश्वर पटेल, का विशेष योगदान रहा ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




