Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं; पेंशन का अधिकार नहीं

    October 6, 2026

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal 5 June 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानें सारी राशियों का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal 5 June 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानें सारी राशियों का राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 5, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 17 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का दूसरा दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी तारीफ करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    शुभ रंग- बैंगनी

    शुभ अंक- 3

    वृष राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से जुड़ने का विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

    शुभ रंग- पिच

    शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

    शुभ रंग- गोल्डन

    शुभ अंक- 2

    कर्क राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मिठास आयेगी। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    शुभ रंग- हरा

    शुभ अंक- 8

    सिंह राशि

    आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्तें के बारे में घरवालों को बताएँगे, घरवाले इसपर विचार भी करेंगे। इस राशि के कैमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बरक़रार रहेगी।

    शुभ रंग- पिच

    शुभ अंक- 1

    कन्या राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन करके आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

    शुभ रंग- ग्रे

    शुभ अंक- 5

    तुला राशि

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है।

    शुभ रंग- मैजेंटा

    शुभ अंक- 2

    वृश्चिक राशि

    आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    शुभ रंग- नारंगी

    शुभ अंक- 7

    धनु राशि

    आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी।

    शुभ रंग- लाल

    शुभ अंक- 4

    मकर राशि

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

    शुभ रंग- नीला

    शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि

    आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिये अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

    शुभ रंग- पीला

    शुभ अंक- 5

    मीन राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    शुभ रंग- गुलाबी

    शुभ अंक- 3

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं; पेंशन का अधिकार नहीं

    October 6, 2026

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला

    October 6, 2026

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की बढ़ी मुश्किलें, शिकायतों की होगी बिंदुवार जांच

    October 6, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG High Court News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पंचायत कर्मचारी सरकारी कर्मचारी नहीं; पेंशन का अधिकार नहीं

    October 6, 2026

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.