Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के करने के मामले में सख्त कार्रवाई*

    July 2, 2026

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा की देवतुल्य जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत
    Chhattisgarh

    कोरबा की देवतुल्य जनता को निराश नहीं होने देंगे : ज्योत्सना महंत

    News EditorBy News EditorJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार भरोसा जताए जाने पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लोकसभा क्षेत्र की जनता के प्रति बारंबार आभार व्यक्त किया है। कहा है कि जनता के आशीर्वाद के बिना यह कठिन लड़ाई जीतना संभव नहीं था, हमने मिलकर सब के सहयोग से कार्यकर्ताओं के बलबूते यह चुनाव जीता है,यह जीत समस्त कार्यकर्ताओं व कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों को समर्पित है।
    नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत एवं सांसद ने कहा है कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों का जो स्नेह और आशीर्वाद महंत परिवार को सदैव मिलता रहा है, उसके लिए महंत परिवार सदैव ऋणी रहेगा। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत को देते हुए कहा कि ये सभी कार्यकर्ता मेरी शक्ति बने। डॉ. चरणदास महंत और पूरे महंत परिवार को भी वे जीत का श्रेय देना चाहती हैं जो मेरी ताकत बने। यह जीत सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है। सांसद ने कहा कि कोरबावासियों की आवाज कभी भी दबने नहीं दी जाएगी और देवतुल्य कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता को हम निराश नहीं होने देंगे। दिल्ली में कोरबा लोकसभा की आवाज और भी मजबूत होकर उठाई जाएगी। डॉ. महंत एवं सांसद ने समस्त जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, सदस्यों सभी कार्यकर्ताओं, बूथ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सोशल मीडिया सेल, इंटक और कांग्रेस के सभी सहयोगी संगठनों एवं दलों के साथ-साथ पूरे चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शुभचिंतकों के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।
    कोरबा विधानसभा से कम वोट मिलने के सवाल पर कहा कि पिछले बार भी यहां से 35 हजार माइनस था और इस बार ज्यादा माइनस हुआ है। अब इसमें कहां कमी रह गई इसे देखा जाएगा लेकिन जिस तरह से मैने पांच साल कोरबा का ध्यान रखा, अगले पांच साल भी कोई कमी नहीं रहेगी। प्रदेश के परिणाम पर कहा कि कहां कोईं गलती रह गई है, कहां कोई चूक हुई है कि मेरे कई साथी जीत नहीं पाए हैं, जिसका मुझे बेहद दु:ख है किन्तु प्रदेश के परिणाम की समीक्षा पार्टी करेगी।
    0 बजरंगबली के दरबार पहुंचीं सांसद – फोटो
    मतगणना के दौरान रूझानों में आगे रहने और जीत की खबर मिलने पर मतगणना स्थल पहुंचने से पहले ज्योत्सना महंत ने कोसाबाड़ी स्थित श्री सिद्ध मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका व आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे मतगणना स्थल के लिए रवाना हुईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के करने के मामले में सख्त कार्रवाई*

    July 2, 2026

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उन्नत वत्स प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विभागीय नवाचारों की सराहना*

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

    July 2, 2026

    CG NEWS : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की एल्डरमैनों की सूची, जानिए किस निकाय में किसे मिली जिम्मेदारी

    July 2, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के करने के मामले में सख्त कार्रवाई*

    July 2, 2026

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उन्नत वत्स प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विभागीय नवाचारों की सराहना*

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.