Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक आज*

    July 2, 2026

    *रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*  

    July 2, 2026

    *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका वैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका वैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा देंगे अपनी चिकित्सकीय सेवायें।

    News EditorBy News EditorJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिये योग” के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत निशुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच, निःशुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच, तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य, एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद-योग, चिकित्सा परामर्श शिविर दिनाँक 21 जून 2024 शुक्रवार को पतंजलि युवा भारत, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय,श्री शिव औषधालय एम.आई.जी. 20, राजेन्द्र प्रसाद नगर, फेस 2 निहारिका कोरबा में प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर के विषय मे पतंजलि युवा भारत के राज्य संवाद प्रभारी संजय कूर्मवंशी ने बताते हुए कहा कि इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रान्त के सुप्रसिद्ध पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित ख्यातिलब्ध चिकित्सिका वैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवायें प्रदान करेंगे।जो कैंसर, मधुमेह, थायरायड, ब्लडप्रेशर, श्वास, टी.बी.,लकवा, साइटिका, आस्टीयोपोरोसिस, गठियावात, पथरी, पीलिया, मस्तिष्कगत रोग माइग्रेन, डिप्रेशन, अनिद्रा, अम्लपित्त, बवासीर, भगंदर, गैस, दुर्बलता, बन्ध्यत्व (स्त्री-पुरुष), श्वेत प्रदर, रक्त प्रदर, हृदय रोग, चर्मरोग, सोरायसिस, एक्जिमा, शीतपित्त आदि स्त्री, पुरुषों एवं बच्चों के सभी प्रकार के सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों का त्रिविध प्रकार से स्वास्थ्य परीक्षण कर संबंधित रोग के नियंत्रण एवं उपचार हेतु परामर्श के साथ साथ उनके लिये उपयोगी योगाभ्यास तथा प्राणायाम का व्यक्तिगत रूप से अभ्यास कराकर विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी देंगे। साथ ही रोगियों को उनके लिये उपयोगी जीवनशैली के बारे में भी व्यक्तिगतरूप से परामर्श देने के साथ साथ उनके लिये लाभकारी दिनचर्या-ऋतुचर्या, आहार-विहार के विषय मे व्यक्तिगतरूप से विस्तार से परामर्श देंगे। साथ ही शिविर में आये प्रथम 100 रोगियों की अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की निशुल्क जांच कोलकाता के टैक्नीशियन द्वारा की जायेगी जिससे संबंधित रोगोपचार हेतु निशुल्क जानकारी परामर्श वैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा द्वारा दी जायेंगी। साथ ही मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच निःशुल्क करने के साथ उसकी परीक्षित औषधि भी निशुल्क दी जायेगी। साथ ही साथ मष्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने वाला एवं हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव हेतु मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करने वाला शीत सुधा शरबत निशुल्क पिलाया जायेगा।पतंजलि युवा भारत के राज्य संवाद प्रभारी संजय कूर्मवंशी, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन शिव जायसवाल,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव, विश्व हिंदु परिषद के जिलाध्यक्ष नीतीश डालमिया ने अंचलवासियों से 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिये योग” के अंतर्गत चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत आयोजित इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।शिविर का लाभ उठाने हेतु, पंजीयन कराने एवं अन्य जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो ।

    फ़ोटो-1- वैद्या डॉ.वागेश्वरी शर्मा।
    2-नाड़ीवैद्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा।
    3- शिविर की संपूर्ण जानकारी का पंपलेट।

    प्रति,
    संपादक/ब्यूरो प्रमुख।
    ऊपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को यथोचित स्थान प्रदान करने की कृपा करें ।
    धन्यवाद।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    *मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक आज*

    July 2, 2026

    *रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*  

    July 2, 2026

    *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*

    July 2, 2026

    CG Education News : यूनिफॉर्म वितरण से पहले होगी गुणवत्ता की जांच, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग अलर्ट

    July 2, 2026

    CG Constable Suspended : हादसा स्थल पर लापरवाही पड़ी महंगी, डायल-112 के आरक्षक को निलंबित कर विभाग ने दिया सख्त संदेश

    July 2, 2026

    PF भुगतान के एवज में मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    *मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक आज*

    July 2, 2026

    *रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*  

    July 2, 2026

    *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*

    July 2, 2026

    CG Education News : यूनिफॉर्म वितरण से पहले होगी गुणवत्ता की जांच, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग अलर्ट

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.