Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कश्मीर में सेना का ऐक्शन मोड, आतंकी एनकाउंटर में ढेर; एक दिन पहले अमित शाह ने ली थी बिग मीटिंग
    Chhattisgarh

    कश्मीर में सेना का ऐक्शन मोड, आतंकी एनकाउंटर में ढेर; एक दिन पहले अमित शाह ने ली थी बिग मीटिंग

    News EditorBy News EditorJune 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों पर नकेल कसने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बिग मीटिंग ली थी। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ और सेना प्रमुख मनोज पांडे समेत कई आला अफसर मौजूद थे। मीटिंग के बाद कश्मीर में सेना ऐक्टिव मोड में आ गई है। बांदीपोरा में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में कम से कम एक और आतंकी छिपा हुआ है। सेना का ऑपरेशन जारी है।

    कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का यह ऐक्शन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक के एक दिन बाद आया है। शाह ने शीर्ष अधिकारियों को जम्मू क्षेत्र में आतंकवाद पर ”कड़ा ऐक्शन” लेने का निर्देश दिया था।

    आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि सेना और पुलिस की टीम ने बांदीपोरा के अरागाम इलाके में कल रात तलाश अभियान छेड़ा था। इसी दौरान उनकी आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी। इलाके में आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान अभी जारी है। जंगल क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है।

    रियासी आतंकी हमले की जांच करेगा NIA
    उधर, गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया है। 9 जून को तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें आतंकियों ने पहले गोलीबारी की और फिर बेकाबू बस खाई में गिर गई थी। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हो गए थे।

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जम्मू दौरा
    इस बीच, जम्मू क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू का दौरा करेंगे। उनके नगरोटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स मुख्यालय में एक बैठक करने की उम्मीद है, जहां उन्हें क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

    गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों में आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किए, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 12 जून को कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था और उनके पास से भारी मात्रा में सेना और गोला-बारूद बरामद किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.