Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के करने के मामले में सख्त कार्रवाई*

    July 2, 2026

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG BREAKING: भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों से कर रहे थे सट्टे के पैसे का अवैध लेन देन, बैंक प्रबंधक और कर्मचारी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    CG BREAKING: भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों से कर रहे थे सट्टे के पैसे का अवैध लेन देन, बैंक प्रबंधक और कर्मचारी गिरफ्तार

    News EditorBy News EditorJune 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप एवं लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे खुलवाये गये खाता धारकों के खाता किट की जप्ती कर आगे की जांच की जा रही है । गिरफ्तार 04 आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

    क्या है मामला

    थाना जूटमिल अंतर्गत सराईभद्दर रायगढ निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 माह पूर्व उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया था । जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे । इसी दौरान इसे जानकारी मिली कि अरूण रात्रे द्वारा सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है । जब इसने अरूण से पूछताछ किया तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना उचित समझा । मामला एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा दिनांक 22/06/2024 को अपराध क्रमांक 286/2024 धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया ।

    स्कैम गिरोह के ठगी का तारीका-

    आरोपी सुनील साहू निवासी लीमगांव थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की अवेज में 15000 से 20000 देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाये । सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12- 15000 रूपये कमीशन दिया, इसबे बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये |

    अकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है । पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं थाना जूटमिल को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं । आरोपियों ने कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताएं है । आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट वजह सबूत बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । मामले की तफ़तीश और भी गहनता से की जा रही है ताकि इस प्रकार के फ़र्ज़ी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं।

    गिरफ्तार आरोपी –

    (1) सुनील साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लीमगांव पोस्ट खोखसीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

    (2) अरुण रात्रे पिता राम प्रसाद रात्रे उम्र 24 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक वार्ड क्रमांक 33 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ स्थाई पता ग्राम छिंद थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

    (3) दिनेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 36 साल निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा हाल मुकाम बोईरदादर थाना चक्रधरनगर

    (4) दीपक गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोंदा पोस्ट छिछोरे उमरिया थाना पुसौर जिला रायगढ़

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के करने के मामले में सख्त कार्रवाई*

    July 2, 2026

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उन्नत वत्स प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विभागीय नवाचारों की सराहना*

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

    July 2, 2026

    CG NEWS : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की एल्डरमैनों की सूची, जानिए किस निकाय में किसे मिली जिम्मेदारी

    July 2, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    थाना बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के करने के मामले में सख्त कार्रवाई*

    July 2, 2026

    मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार: मंत्री रामविचार नेताम*

    July 2, 2026

    कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उन्नत वत्स प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विभागीय नवाचारों की सराहना*

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.