Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : मानसून के बीच बिजली का तांडव, ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली से मचा हड़कंप

    July 2, 2026

    CG News : रायगढ़ कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाकर युवती ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    July 2, 2026

    CG Crime News : विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर नकली नोट केस के आरोपी को मिली राहत

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: आज कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन, जानिए 25 जून का दैनिक राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: आज कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन, जानिए 25 जून का दैनिक राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 25, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 6 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    1. मेष राशि

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही कठिन काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जायेगे। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

    2. वृष राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा। आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    3. मिथुन राशि

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 3

    4. कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जायेंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 7

    5. सिंह राशि

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे… जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 3

    6. कन्या राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएंगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनेगी। आज आप रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 4

    7. तुला राशि

    आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गई बातों को लेकर उलझने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी के लिए आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। घरवाले इसपर सोच विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 1

    8. वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। रुके काम शुरू करने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 6

    9. धनु राशि

    आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गई व्यापार संबंधित नई योजनाएं काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त मधुर भाषा का प्रयोग करें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 2

    10. मकर राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज भाग-दौड़ या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

    • शुभ रंग- केसरिया
    • शुभ अंक- 8

    11. कुंभ राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इज़ाफ़ा होने की संभावना है। कारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से राय मश्वरा करेंगे तो सफलता आपके कदमों में होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 5

    12. मीन राशि

    आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरूर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : मानसून के बीच बिजली का तांडव, ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली से मचा हड़कंप

    July 2, 2026

    CG News : रायगढ़ कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाकर युवती ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    July 2, 2026

    CG Crime News : विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर नकली नोट केस के आरोपी को मिली राहत

    July 2, 2026

    CG News : सीसी सड़क की मांग को लेकर NH-130C पर चक्काजाम, सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन

    July 2, 2026

    • लंबित ndps के प्रकरणों की समीक्षा – फरार आरोपियों को पकडने दिये सख्त निर्देश

    July 2, 2026

    CG News : माता कौशल्या धाम में रीलबाज युवक की हरकत से आहत हुए श्रद्धालु, मंदिर परिसर में मर्यादा बनाए रखने की अपील

    July 2, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG News : मानसून के बीच बिजली का तांडव, ट्रक पर गिरी आसमानी बिजली से मचा हड़कंप

    July 2, 2026

    CG News : रायगढ़ कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाकर युवती ने की मारपीट, वीडियो वायरल

    July 2, 2026

    CG Crime News : विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर नकली नोट केस के आरोपी को मिली राहत

    July 2, 2026

    CG News : सीसी सड़क की मांग को लेकर NH-130C पर चक्काजाम, सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.