Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal:आज किसे मिलेगा रोजगार, नौकरी में होगा लाभ, जानें 27 जून का अपना राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal:आज किसे मिलेगा रोजगार, नौकरी में होगा लाभ, जानें 27 जून का अपना राशिफल

    News EditorBy News EditorJune 27, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 28 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए संपत्ति मिलने का संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने जायेंगे। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    1. शुभ रंग- नारंगी
    2. शुभ अंक- 5

    वृष राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी। जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आपको फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज अपने मनपसंद ड्रेस की डिमांड करेंगे।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नये

    स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक उलझन लेने से आप बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

    1. शुभ रंग- गुलाबी
    2. शुभ अंक- 3

    कर्क राशि

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खानपान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कोई कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज अपना समय बितायेंगे। लवमेट में हुई गलत फहमियां आज दूर होंगी।जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

    1. शुभ रंग- गोल्डन
    2. शुभ अंक- 1

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। आज आपकी कन्या को सफलता मिलने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

    1. शुभ रंग- बैंगनी
    2. शुभ अंक- 5

    कन्या राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। छात्रों को आज अपने प्रोजेक्ट पूरा कर लेना चाहिए। आज आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, कार्य की गति बढ़ेगी। आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान रखना होगा।

    1. शुभ रंग- सिल्वर
    2. शुभ अंक- 8

    तुला राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी मीठी नोक-झोक होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    1. शुभ रंग- हरा
    2. शुभ अंक- 9

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। आज ऑफिस में पार्टी कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

    1. शुभ रंग- नीला
    2. शुभ अंक- 9

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई नया व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

    1. शुभ रंग- सफेद
    2. शुभ अंक- 3

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म काम करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    1. शुभ रंग- लाल
    2. शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप किसी काम को करने से पहले उसके लिए सोच विचार अवश्य करें। आज आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। कहीं निवेश करना चाहते है तो किसी अनुभवी की सलाह जरुर ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 8

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करने का मन बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    1. शुभ रंग- भूरा
    2. शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.