Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सच साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, कांग्रेस ने ठीक वही किया जो पीएम ने चुनाव के दौरान कहा था
    Chhattisgarh

    सच साबित हुई पीएम मोदी की भविष्यवाणी, कांग्रेस ने ठीक वही किया जो पीएम ने चुनाव के दौरान कहा था

    News EditorBy News EditorJune 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सैम पित्रोदा को एक बार फिर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सैम पित्रोदा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस पित्रोदा को कुछ दिनों बाद बहाल कर देगी। अब कांग्रेस ने ऐसा किया है और पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान सैम पित्रोदा ने दक्षिण भारतीय लोगों की तुलना अफ्रीकी और पूर्वोत्तर भारतीय लोगों की तुलना चीनी लोगों से कर दी थी। पित्रोदा ने ये भी कहा है कि पश्चिमी भारत के लोग अरब जैसे दिखाई देते हैं। वहीं, उत्तर में लोग गोरों जैसे दिखते हैं।

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर हंगामा मचने के बाद उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। चुनाव खत्म होने के बाद फिर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

    पीएम ने क्या कहा था?

    लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सैम पित्रोदा के बयान पर हंगामा मचा था और उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था “कभी-कभी मुझे लगता है पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है। वो अकेले अपनी मर्जी से करते होंगे ऐसा मुझे नहीं लगता है। क्योंकि, जब हो-हल्ला होता है तो पार्टी से कुछ दिनों के लिए निकालते हैं फिर पार्टी के मुख्य धारा में वो (निष्कासित नेता) रहते हैं। उन्होंने सैम पित्रोदा को अभी इस्तीफा दिला दिया और कुछ दिन के बाद फिर उन्हें वही पद देंगे। ये उनकी (कांग्रेस) सोची समझी रणनीति है, जिसमें भ्रम पैदा करना, वातावरण बदलना, नए-नए मुद्दे जोड़ते रहना, ऐसी चालाकियां वो करते रहते हैं।”

    सैम पित्रोदा ने कहा क्या था?

    भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की तुलना अलग-अलग देश के लोगों से करने के अलावा सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स की सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में इस तरह का कानून है। सैम ने कहा था कि अमेरिका में कोई भी शख्स 45 प्रतिशत संपत्ति अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है। 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार ले लेती है। पित्रौदा ने कहा कि आपने अपनी पीढ़ी के लिए संपत्ति बनाई है। आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगती है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह का कानून नहीं है लेकिन ऐसा नियम यहां भी बनना चाहिए।

    क्या थी कांग्रेस की प्रतिक्रिया?

    सैम पित्रोदा के विवादित बयान से कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ लिया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा ने भारत की अनेकता को जो उपमाएं दी हैं वो बिल्कुल गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा था की कांग्रेस इन उपमाओं से खुद को पूर्ण रूप से अलग करती है और इनका खंडन करती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.