Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : आंध्र प्रदेश तट से टकराया Cyclone Murasu, छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

    November 3, 2026

    03 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 3, 2026

    सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, अब रायपुर लाने की तैयारी तेज

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » गोलगप्पे बेचने वाले ने खेला खूनी खेल, डबल मर्डर से फैली सनसनी
    Chhattisgarh

    गोलगप्पे बेचने वाले ने खेला खूनी खेल, डबल मर्डर से फैली सनसनी

    News EditorBy News EditorJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मैनपुरी: करहल कस्बा के मोहल्ला भटेला स्थित मकान में रिटायर्ड स्कूल कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मृतक की पत्नी और पौत्र की भी घायल कर दिया। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पत्नी की सैफई में मौत हो गई। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी विनोद कुमार पुलिस बल संग मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी ली। मोहल्ले के युवक ने ही घटना को अंजाम दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। घटना गुरुवार की दोपहर 2.30 बजे की है।

    नगर स्थित आजाद हिंद इंटर कॉलेज से असिस्टेंट लैब टेक्नीशियन के पद से रिटायर्ड 72 वर्षीय बृजबिहारी वर्मा अपनी पत्नी यशोदा संग घर पर थे। तभी मोहल्ले का ही बंटी नाम का युवक घर में घुस आया और उसने लोहे की रॉड से बृजबिहारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बचाने आई पत्नी यशोदा पर भी वार किए। घटना के दौरान मृतक का 14 वर्षीय पौत्र अनंत घर में आ गया तो आरोपी ने उस पर भी हमला बोल दिया दिया। दोनों को घायल कर आरोपी भाग निकला। दोनों घायलों को सैफई भेजा गया जहां पर यशोदा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दो मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कस्बे में सनसनी फैल गई।
    एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। बताया गया है कि मूलरूप से औरेया निवासी बृजबिहारी ने सेवानिवृत्ति के बाद करहल के मोहल्ला भटेले में मकान बनाकर रह रहे थे। उनका इकलौता पुत्र व बहू बाहर रहते हैं। उन्होंने अपनी तीन बेटियों की शादी भी कर दी है। उनके साथ पौत्र अनंत रह रहा है।
    सूचना पाकर थाना प्रभारी ललित कुमार भाटी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। उन्होंने सी ओ करहल संतोष कुमार और थाना प्रभारी ललित कुमार भाटी को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपी युवक कक्षा 11 का छात्र है।
    मैनपुरी एसपी, विनोद कुमार ने कहा कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर नहीं मिली है। मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। दंपति के हत्यारे को जल्द पकड़कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
    जिस युवक बंटी पर हत्या का आरोप है। वह पिछले कई वर्षों से मोहल्ला भटेला में गोलगप्पे बेचने का काम करता है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले का निवासी बंटी और उसके परिवार वाले भी कस्बा में गोलगप्पे की ठेली लगाते हैं। चर्चा इस बात की है कि मृतक बृजबिहारी ने बैंक से रुपये निकाले थे। इन्हीं रुपयों की जानकारी बटी को लग गई और वह लूटपाट के इरादे से घर में घुसा और घटना को अंजाम देकर भाग निकला। आरोपी अपने साथ रुपये और जेवरात भी ले गया है, इस तरह की चर्चा हो रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : आंध्र प्रदेश तट से टकराया Cyclone Murasu, छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

    November 3, 2026

    03 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 3, 2026

    सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, अब रायपुर लाने की तैयारी तेज

    November 2, 2026

    कोरबा में फिर हाथी की दस्तक, जंगल में घूम रहा लोनर हाथी, गांवों में अलर्ट जारी

    November 2, 2026

    त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों में छापेमारी, कोरबा में खोवा और काजू कतली की गुणवत्ता की जांच

    November 2, 2026

    देशभर के केंद्रीय GST अधीक्षकों ने शुरू की आंदोलन की लड़ाई, CBIC से की लंबित मांगें पूरी करने की मांग

    November 2, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Weather Update : आंध्र प्रदेश तट से टकराया Cyclone Murasu, छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

    November 3, 2026

    03 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 3, 2026

    सौरभ चंद्राकर की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर, अब रायपुर लाने की तैयारी तेज

    November 2, 2026

    कोरबा में फिर हाथी की दस्तक, जंगल में घूम रहा लोनर हाथी, गांवों में अलर्ट जारी

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.