Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : स्टैंपिंग मशीन से उछलकर 15 फीट ऊंची केबिन पर फंसी रेल पटरी, केबल में आग लगने से मची अफरा-तफरी
    Chhattisgarh

    भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : स्टैंपिंग मशीन से उछलकर 15 फीट ऊंची केबिन पर फंसी रेल पटरी, केबल में आग लगने से मची अफरा-तफरी

    News EditorBy News EditorJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बीएसपी प्रबंधन को काफी नुकसान हुआ है. दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल के स्टैंपिंग मशीन से उछलकर बाहर निकल गई और जमीन से करीब 15 फीट की ऊंची केबिन पर रेल पटरी जाकर फंस गई. इससे प्लांट में अफरातफरी मची हुई है. बीएएसपी की दमकल टीम ने गर्म पटरी के कारण केबल में लगे आग को बुझाया.

    हादसे के बाद यूआरएम विभाग के अधिकारियों ने सभी मशीने बंद कर दी. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटर केबिन के ऊपर फंसे रेल पटरी को टुकड़ों में काटकर बाहर निकाला जा रहा है. बता दें कि पहले भी यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में इस तरह की घटना हो चुकी है. टेबल से हटने की वजह से टेस्टिंग रूम तक रेल पटरी घुस चुकी है. उस वक्त भी कर्मचारी बाल-बाल बचे थे.

    हादसे के बाद यूआरएम डिपार्टमेंट में रोलिंग बंद

    बताया जा रहा कि यदि स्टेपिंग मशीन से उछलकर गर्म लाल पटरी केबिन अंदर जाती तो जनहानि हो सकती थी, लेकिन इस बार टेबल से दहकती हुई रेल पटरी उछलते हुए केबिन की छत पर टिक गई. रोलिंग टेबल से बाहर निकलने की वजह से स्टैंपिंग मशीन के मोटर को भी नुकसान पहुंचा है. हाइड्रोलिंक सिस्टम को चलाने वाले सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है. रेल पटरी के राउंड टेबल से बाहर जाने की वजह से हाइड्रोलिक हॉज पाइप भी जल गई है. यूआरएम डिपार्टमेंट में फिलहाल रोलिंग बंद है. इससे वहां वायर सहित कई सामान में जल गए.

    यूआरएम में बनती है दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी

    हादसे के बाद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए. फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. रेल पटरी को ठंडा किया जा रहा है. फिर कटर से काटकर रेल पटरी को क्रेन के जरिए हटाया जाएगा. इसके बाद ही स्टैंपिंग मशीन पर दोबारा काम शुरू होगा. बता दें कि दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी यूआरएम में बनती है. 130 मीटर की सिंगल पीस की रेल पटरी यूआरएम में ही बनती है. दूसरे नंबर पर 121 मीटर की जिंदल और तीसरे नंबर पर आस्ट्रिया 120 मीटर की रेल पटरी बनाता है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026

    18 अगस्त से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है शिशु संरक्षण माह

    August 18, 2026

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

    August 18, 2026

    CG Crime News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का खौफनाक अंजाम, पति-पत्नी ने मिलकर की हत्या

    August 18, 2026

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राओं, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने बरसते पानी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का दिया सन्देश..

    August 18, 2026

    हुनर से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, धान-चावल से बनी राखियों ने बटोरी खूब सराहना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.