झारखंड में हेमंत सोरेन ने जीता विश्वास प्रस्ताव, हासिल किया बहुमत

रांची: हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बड़ी उठा-पटक देखने को मिली है। यहां के सीएम चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से ही अब एक बार फिर से हेमंत सोरेन के सीएम बनने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। यहां हुए चुनाव के बाद हेमंत सोरेन ने बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव जीत लिया। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के एक बार फिर से झारखंड के सीएम बनने की राह आसान हो गई है।

बता दें कि हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद वह 28 जून को जेल से रिहा हुए। जेल से निकलने के बाद उन्हें पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं हेमंत सोरेन के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। चंपई सोरेन के इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन के सीएम बनने का रास्त साफ हो गया। ऐसे में अब हेमंत सोरेन ने राज्य की विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उनके सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 45 वोट मिले। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव जीत लिया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -