कोरबा 11 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में कोरबा जिले के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि 10-10 हजार रूपए का बैंक ड्राफ्ट प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा उपस्थित थे।
पदक प्राप्त खिलाड़ी समीर कुमार कंवर पिता श्री गुरूवार सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी कोरबा को कराटे 50 किलोग्राम वर्ग, सुरभि लाठिया पिता श्री शांति लाल लाठिया संस्कार भारती हाईस्कूल डिंगापुर को नेटबॉल 14 वर्ष, रूचि विश्वकर्मा पिता श्री कृष्णा विश्वकर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर को नेटबॉल 17 वर्ष में, पार्थ श्रीवास्तव पिता श्री राजेश श्रीवास्तव न्यू ऐरा प्रोगेसिव स्कूल रामपुर को तैराकी 200 मीटर तथा 400 मीटर को प्रोत्साहन राशि का बैंक ड्राफ्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी. पी. उपाध्याय, सहायक जिला क्रीडा अधिकारी श्री के. आर. टण्डन, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक श्री अनुप राय, श्री अजय दुबे, श्री सुमित सिंह, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री सुरेश द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
/मनोज/
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




