Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर तैयारियां तेज, पंजीयन से लेकर टोकन तक जानें पूरी प्रक्रिया

    October 16, 2026

    CG News : सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं मुश्किलें, यौन उत्पीड़न मामले में आरोप-पत्र जारी

    October 16, 2026

    CG News : पूर्व सरपंच के घर मिला अवैध सागौन का जखीरा, वन विभाग ने जब्त की लाखों की लकड़ी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या:पटना से FSL की टीम रवाना, रिश्तेदार का दावा-हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ
    Chhattisgarh

    बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या:पटना से FSL की टीम रवाना, रिश्तेदार का दावा-हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ

    News EditorBy News EditorJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह 70 साल के सहनी का क्षत-विक्षत शव उनके घर से मिला है। घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरत गांव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से पटना पहुंच गए है। यहां से वो दरभंगा के लिए निकल गए हैं।

    पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने कहा कि पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। सीएम से बात हुई है, उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

    वहीं, एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना से एफएसएल की टीम, डॉग स्क्वॉड समेत जांच के लिए अन्य टीमें दरभंगा के लिए रवाना कर दी गई है। इधर, मुकेश सहनी के मामा ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ है।

    इससे पहले, मिथिला रेंज के डीआईजी बाबूराम ने कहा कि पुलिस को काफी क्लू मिले हैं। कमरे में टेबल से 3 खाली गिलास मिले हैं। उन्होंने दावा किया है कि 8 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में कुक और दूध वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    हत्या की जांच के लिए SIT गठित

    पुलिस ने बताया कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला है, इस लिहाज से पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है। दरभंगा के SP देहात इसे लीड करेंगे।

    गांव में बने घर में अकेले रहते थे जीतन सहनी
    जीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मुंबई में रहती है।

    महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी
    मुकेश सहनी की पार्टी VIP RJD और कांग्रेस के साथ बिहार में बने महागठबंधन में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कई सभाएं की थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर तैयारियां तेज, पंजीयन से लेकर टोकन तक जानें पूरी प्रक्रिया

    October 16, 2026

    CG News : सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं मुश्किलें, यौन उत्पीड़न मामले में आरोप-पत्र जारी

    October 16, 2026

    CG News : पूर्व सरपंच के घर मिला अवैध सागौन का जखीरा, वन विभाग ने जब्त की लाखों की लकड़ी

    October 16, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों को लेकर हलचल तेज, 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी

    October 16, 2026

    CG Police Promotion : छत्तीसगढ़ के 12 DSP को प्रमोशन का तोहफा, ASP और समकक्ष पदों पर मिली जिम्मेदारी

    October 16, 2026

    CG Weather Today : मानसून की विदाई के बाद भी सक्रिय मौसमी सिस्टम, छत्तीसगढ़ में फिर बरस सकते हैं बादल

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर तैयारियां तेज, पंजीयन से लेकर टोकन तक जानें पूरी प्रक्रिया

    October 16, 2026

    CG News : सस्पेंडेड IPS रतनलाल डांगी की बढ़ीं मुश्किलें, यौन उत्पीड़न मामले में आरोप-पत्र जारी

    October 16, 2026

    CG News : पूर्व सरपंच के घर मिला अवैध सागौन का जखीरा, वन विभाग ने जब्त की लाखों की लकड़ी

    October 16, 2026

    CG Politics : छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों को लेकर हलचल तेज, 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.