Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » डायरिया से नहीं हुई तीन ग्रामीणों की मौत, कलेक्टर को टीम ने सौंपी जांच रिपोर्ट
    Chhattisgarh

    डायरिया से नहीं हुई तीन ग्रामीणों की मौत, कलेक्टर को टीम ने सौंपी जांच रिपोर्ट

    News EditorBy News EditorJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कवर्धा. कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम सोनवाही के पारा-टोला सरेंडा निवासी तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण दूषित जल पीने या डायरिया से नहीं हुई है. तीन ग्रामीणों की मृत्यु का कारण अलग-अलग है. एक ग्रामीण महिला की मृत्यु रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में हुई है. ये बातें कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने कलेक्टर को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में बताई है.कलेक्टर जनमेजय महोबे को बोडला विकासखण्ड के ग्राम सोनवाही के आश्रित पारा-टोला सरेंडा में तीन ग्रामीणों की मृत्यु होने की सूचना मिली थी. कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, पीएचई और अनुविभागीय अधिकारी बोडला के साथ सरेंडा गांव का अवलोकन किया था और पीड़ित परिवारों से आवश्यक चर्चा की थी. कलेक्टर ने तीन ग्रामीणों की मृत्यु की वास्तविक कारणों की जांच के लिए कार्यपालन अभियंता पीएचई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोडला, और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कवर्धा की तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई थी. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी है.

    जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सरेंडा गांव में तीन ग्रामीणों की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम सरेंडा का भ्रमण कर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई. पूछताछ में बताया गया कि मृतक पनकिन बाई पति नन्हुआ सिंह 75 वर्ष की थी. वह सरेंडा की निवासी थी. पिछले कुछ वर्षों से लकवा रोक से ग्रसित थी, जिसके कारण वह चलने फिरने में असमर्थ थी. धीरे-धीरे शारीरिक कमजोरी बढ़ने के कारण 14 जुलाई को दोपहर को उनकी घर पर ही मृत्यु हो गई. मृत्यु के समय उन्हें किसी भी प्रकार के अन्य बीमारी जैसे उल्टी-दस्त अथवा बुखार नहीं था.

    मृतक सोमबाई पति सुमेर सिंह बैगा का उम्र 70 वर्ष की थी. पिछले दो वर्षों से लकवा ग्रस्त थी. उसे खाना खाने में बहुत तकलीफ हो रही थी. पिछले 20 दिनों से खाना भी नहीं खा पा रही थी. ग्रामीणों के मुताबिक, 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे उनकी मृत्यु हो गई. मृत्यु के समय उन्हें किसी भी प्रकार की अन्य बीमारी जैसे उल्टी-दस्त अथवा बुखार नहीं था. मृतक अनिता बैगा पिता महासिंह उम्र 29 वर्ष की थी. वह 6 माह की गर्भवती थी. उन्हें उल्टी-दस्त बुखार एवं रक्त स्त्राव की समस्या के साथ 14 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झलमला में भर्ती कराया गया. स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण उसी दिन उन्हें जिला अस्पताल कवर्धा में रेफर किया गया. जिला अस्पताल में उनका स्वास्थ्य सुधार नहीं होने के कारण उसे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में भर्ती किया गया. उपचार के दौरान 17 जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई. उनके मृत्यु का कारण डायरिया या उल्टी दस्त नहीं हैं. उनकी मृत्यु का कारण सेप्टीक शॉक विथ एक्यूट किडनी इन्ज्यूरि विथ सर्वेयर मेटाबूलिक एसिडोसिस एण्ड एक्यूट गैस्ट्रोएन्टेराइटिस विथ आईयूडी बताया गया है.

    शिविर लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कराई जा रही : कलेक्टर

    कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि ग्राम सरेंडा में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर सभी महिला-पुरूष एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है. यह परीक्षण आगे भी चलता रहेगा. स्वास्थ्य परीक्षण में ग्रामीणों को उनके स्वास्थ्य के आधार पर दवाई दी जा रही है. सरेंडा गांव और आसपास के सभी क्षेत्रों में बोडला एसडीएम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ लगातार दौरा कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026

    * शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    August 18, 2026

    * ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    पवित्र तृतीय श्रावण सोमवार तूर्रीधाम एवं नाग पंचमी भोलेनाथ दर्शन का सौभाग्य चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    August 18, 2026

    * जांजगीर चांपा जिले के अजाक थाना को मिला राज्यस्तरीय गुरु घासीदास पुरस्कार

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.