Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, रिटायर्ड CSEB कर्मचारी के मकान को बनाया निशाना’ मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    CG Government Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा अवसर, सुपरवाइजर के 50 पदों पर सीधी भर्ती को मिली वित्तीय मंजूरी

    August 17, 2026

    CG News : सरकारी क्वार्टर में देर रात हंगामा, युवक-युवतियों की मौजूदगी पर उठे सवाल’ दो युवक रातभर रहे बंद

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » तेंदुए की खाल के साथ पकड़ाए छह आरोपी, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा…
    Chhattisgarh

    तेंदुए की खाल के साथ पकड़ाए छह आरोपी, अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा…

    News EditorBy News EditorJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोंडागांव वनमंडल अंतर्गत 17 जुलाई को तेंदुए की खाल के साथ छह आरोपियों को वन विभाग के अमले ने पकड़ा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंडागांव के समक्ष पेश करने के बाद सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जगदलपुर स्थित केन्द्रीय कारागार भेजा.मुखबिर से वन्य प्राणी की अवैध तस्करी की सूचना पर सूचना पर वनमंडलाधिकारी रमेश कुमार जांगड़े ने टीम गठित की थी. वन मंडल स्तरीय जांच दल में संयुक्त वनमण्डलाधिकारी आशीष कुमार कोट्रीवार, परिक्षेत्र अधिकारी अमरावती प्रतीक वर्मा, उप वनक्षेत्रपाल पारस पटेल, वनरक्षक कामेश शान्डील्य और वनरक्षक योगेश कोर्राम शामिल थे. जांच दल ने सुबह से ही ओडिशा सीमा से लगे ग्रामों में रेकी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की. गश्त के दौरान ग्राम मिरमिण्डा के पास मुख्य मार्ग के किनारे 6 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तीन मोटरसाइकिल के साथ एक बोरी में कुछ सामान के साथ नजर आए. सामान की जांच के दौरान बोरी से एक तेन्दूए की खाल प्राप्त बरामद हुई. बरामद सामान की जांच पश्चात् मौके पर ही विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार किया गया.

    पूछताछ में संदिग्ध व्यक्तियों ने अपनी पहचान ओडिसा जिला नवरंग निवासी मनुराम मरकाम पिता चैनु मरकाम (35 वर्ष), गणेश गोंड पिता स्व. मनीराम गोंड (41 वर्ष), गंगाराम पुजारी पिता स्व. सुकमन पुजारी (46 वर्ष), चेरा पुजारी पिता स्व. सुकमन पुजारी (45 वर्ष) और कोंडागांव, माकड़ी निवासी धनपती पोयाम पिता स्व. फगनु राम पोयाम (46 वर्ष), धनपती मरकाम पिता स्व. रायसिंग मरकाम (54 वर्ष) के तौर पर दी.

    पूछताछ पश्चात् आरोपीगणों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 धारा 2, 9, 11, 12, 39, 40(2), 48 1. 49 1. 498, 50, 51, 57 के तहत् पर्याप्त साक्ष्य/सबूत पाये जाने पर उक्त आरोपीगण के खिलाफ वन परिक्षेत्र अमरावती में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18433/10 दिनांक 17-07-2024 को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 धारा 2, 9, 11, 12, 39, 40(2), 48 1, 49 L 498, 50, 51, 57 जारी कर 18 जुलाई को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंडागांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया. न्यायालय ने सभी 6 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय कारागार जगदलपुर भेजा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, रिटायर्ड CSEB कर्मचारी के मकान को बनाया निशाना’ मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    CG Government Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा अवसर, सुपरवाइजर के 50 पदों पर सीधी भर्ती को मिली वित्तीय मंजूरी

    August 17, 2026

    CG News : सरकारी क्वार्टर में देर रात हंगामा, युवक-युवतियों की मौजूदगी पर उठे सवाल’ दो युवक रातभर रहे बंद

    August 17, 2026

    मिनीमाता बांगो बांध में तेजी से बढ़ रहा पानी, 358.70 मीटर पहुंचा जलस्तर

    August 17, 2026

    BREAKING NEWS : तारापीठ के होटल में भीषण अग्निकांड, 7 श्रद्धालुओं की मौत से मचा हड़कंप’ कई घायल

    August 17, 2026

    CG Weather Today: 21 जिलों में भारी बारिश की संभावना, 30-40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, रिटायर्ड CSEB कर्मचारी के मकान को बनाया निशाना’ मचा हड़कंप

    August 17, 2026

    CG Government Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ में रोजगार का बड़ा अवसर, सुपरवाइजर के 50 पदों पर सीधी भर्ती को मिली वित्तीय मंजूरी

    August 17, 2026

    CG News : सरकारी क्वार्टर में देर रात हंगामा, युवक-युवतियों की मौजूदगी पर उठे सवाल’ दो युवक रातभर रहे बंद

    August 17, 2026

    मिनीमाता बांगो बांध में तेजी से बढ़ रहा पानी, 358.70 मीटर पहुंचा जलस्तर

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.