धमतरी । आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी भखारा द्वारा सभी कोटवारों की मीटिंग ली गई एवं कोटवारों को उनके कर्तव्यों के बारे जानकारी एवं महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये गए। कोटवारों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करने एवं कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के निराकरण के संबंध भी में चर्चा की गई। पुलिस थाना भखारा से भखारा क्षेत्र के सभी कोटवारों को वाट्सएप के माध्यम से भी जुड़ने के लिए बताया गया एवं वाट्सएप के माध्यम से सूचना संदिग्ध व्यक्ति एवं होने वाले घटनाएं एवं अवैध कारोबार के संबंध में जानकारी देने के निर्देश भी दिये गए। – नियमितिकरण मुद्दे पर CM विष्णुदेव साय ने मानसून सत्र में दिया जवाब बैठक में अपने अपने प्रभार के गांव में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के संबंध में भी चर्चा की गई। कोटवारों को उनके कर्तव्यों के बारे में बताया गया एवं उन्हें अपना कार्य चुस्ती से समय पर करने के निर्देश दिए गए तथा गांव में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी तत्काल पुलिस थाने तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। कोटवारों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करने एवं कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के निराकरण के संबंध में चर्चा की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



