बलौदाबाजार। प्रदेश सहित जिले में हो रही लगातार बारिश ने अब तांडव मचाना शुरू कर दिया है, नदी नाले ऊफान पर है। वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सिमगा विकासखंड के ग्राम दरचुरा के पास देवरीडीह जलाशय में अत्यधिक दबाव से जलाशय का एक छोर फूट गया। इससे पानी खेतों में बहने लग गया। जलाशय फूटने से लगभग सात गांव प्रभावित होने का समाचार है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


