बालोद । संजारी बालोद विधानसभा विधायक संगीता सिन्हा आज रविवार करीबन साढ़े 12 बजे से अधिक समय से गुरुर थाने में मौजूद है। विधायक संगीता सिन्हा ने गुरुर पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए अपने समथकों के साथ थाना में बैठी हुई है। विधायक संगीता सिन्हा ने आरोप लगाया है कि बीते दिन 12 जुलाई को महिला पार्षद के साथ हुई मारपीट के दौरान महिला पार्षद के दामाद ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। मामले की लिखित शिकायत पीड़ित महिला के द्वारा थाने में दी गई थी। – भिलाई से अकीदतमंदों ने ताजबाग भेजी उर्सपाक की चादर साथ ही ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज किया गया था। उसी छेड़छाड़ मामले पीड़ित महिला की एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा सहित टीआई मौजूद हैं। वही थाने के बाहर विधायक संगीता के समर्थक भारी तादाद में जुट गए हैं। वहीं एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने पर संगीता सिन्हा ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में गुरुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीआई द्वारा कहा गया कि छेड़छाड़ सार्वजनिक जगह में नहीं होता, तो इसपर विधायक संगीता सिन्हा ने छेड़छाड़ की परिभाषा टीआई से पूछी। उन्होंने कहा कि एक महिला या किसी पराए आदमी के द्वारा उसका बाह पकड़ा जाता है, तो पुलिस बताये की यह छेड़छाड़ होता है या नहीं..? वही गुरुर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने पर विधायक संगीता सिन्हा ने दुर्ग रेंज आईजी से फोन पर बात की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




