Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आया धान घोटाले का आरोपी, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

    August 13, 2026

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सिल्हाटी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने से, 65 गांवों में नहीं होगी वोल्टेज की समस्या
    Chhattisgarh

    सिल्हाटी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने से, 65 गांवों में नहीं होगी वोल्टेज की समस्या

    News EditorBy News EditorAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। प्रदेश में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार अपनी पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज ऊर्जा सचिव श्री पी दयानंद के निर्देशानुसार पारेषण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. शुक्ला के व्दारा 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र सिल्हाटी के व्दितीय 40 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया। इससे 65 गांवों के 20 हजार से अधिक घरेलू व कृषि पंप उपभोक्ताओं को सीधा बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।

    यह 132/33 केव्ही उपकेंद्र कबीरधाम जिले के सिल्हाटी गांव में स्थित है, जहां पहले 40 एमव्हीए का एक ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हो रही थी, वहां 40 एमव्हीए का एक और ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता 80 एमव्हीए हो गई है। इस उपकेंद्र की 33 केव्ही की तीन नई लाइनें मड़मड़ा, कुसुमघटा और सारंगपुर निकाली गई है, जिनसे 33 केव्ही के कुसुमघटा, पांडातराई, मड़मड़ा, बैजलपुर, गांगपुर, सारंगपुर लाइन भी ऊर्जीकृत हो गए हैं। इस उपकेंद्र से भविष्य में दो और 33 केव्ही लाइनें संधारित की जाएंगी, जिससे तीन और उपकेंद्र ऊर्जीकृत होंगे।

    इस उपकेन्द्र की क्षमता बढ़ने से कबीरधाम जिले के संचा./ सधा. संभाग पंडरिया के अंतर्गत 65 ग्रामों तथा 6 उपकेन्द्रों से जुड़े लगभग 20 हजार विभिन्न श्रेणी के उपभोक्तओं तथा किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। सिल्हाटी उपकेन्द्र के ऊर्जीकरण से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र डोमसरा के 33 के.व्ही. खरहट्टा फीडर से 2 उपकेन्द्र के भार सिल्हाटी उपकेन्द्र में स्थानांतरित होने से 14 मेगावॉट भार कम होगा तथा 35 ग्रामों के लगभग 6 हजार किसानों को लो-वोल्टेज समस्या से निजात मिलेगी।

    इसके साथ ही कवर्धा के 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र से 4 मेगावॉट इस प्रकार कुल 18 मेगावॉट लोड दोनों उपकेन्द्रों से कमी होगी, जिससे खरीफ फसल के समय उपकेन्द्र अतिभारित होने से बचेंगे तथा उपभोक्ताओ को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। सिल्हाटी उपकेन्द्र के ऊर्जीकरण से क्षेत्र मे लो वोल्टेज समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक सर्वश्री केएस मनोठिया, एमएस चौहान, मुख्य अभियंता डीके तुली, जी. आनंद राव व अविनाश सोनेकर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कलेक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आया धान घोटाले का आरोपी, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

    August 13, 2026

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026

    RRB Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने में न करें देरी, सेक्शन कंट्रोलर पद पर जल्द आवेदन करें

    August 13, 2026

    Railway Special Train : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी’ प्रयागराज-विशाखापट्टनम स्पेशल ट्रेन का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कलेक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आया धान घोटाले का आरोपी, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

    August 13, 2026

    Jhiram Ghati Case : 13 साल बाद झीरम कांड में आएगा फैसला, NIA कोर्ट ने 31 अगस्त की तारीख की तय

    August 13, 2026

    CG Crime News: संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा, पत्नी ने पति के पैर में मारा था चाकू

    August 13, 2026

    कस्टडी में मौत मामले में Supreme Court’ का सख्त रुख, CBI करेगी जांच’ परिजनों को मिलेगा ₹25 लाख

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.