जयपुर : महिला टीचर का बेरहमी से बाल पकड़कर मासूम छात्रा को नीचे जमीन पर पटकने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जयपुर के बनीपार्क स्थित सरकारी स्कूल में 3 अगस्त को लेवल-2 टीचर बबीता चौधरी क्लास ले रही थीं कि तभी टीचर को गुस्सा आ गया और उन्होंने 10 साल की बच्ची के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई और फिर चुपचाप अपनी जगह पर जाकर बैठ गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद टीचर पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।
स्कूल के CCTV में कुछ ऐसा कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। स्कूल के क्लास में लगे CCTV कैमरे में एक 10 साल की बच्ची की पिटाई की घटना कैद हो गई।


