Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की एल्डरमैनों की सूची, जानिए किस निकाय में किसे मिली जिम्मेदारी

    July 2, 2026

    *मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक आज*

    July 2, 2026

    *रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*  

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के विरोध में उतरे अखिलेश यादव समेत कई पार्टियों के नेता, जानिए कांग्रेस का क्या है रुख
    Chhattisgarh

    वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के विरोध में उतरे अखिलेश यादव समेत कई पार्टियों के नेता, जानिए कांग्रेस का क्या है रुख

    News EditorBy News EditorAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्लीः वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का कई विपक्षी पार्टियों ने खुलकर विरोध किया है। लोकसभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी सपा भी बिल का विरोध करेगी। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नज़ूल लैंड की तरह ज़मीन बेचना निशाना है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि इस बात की लिखकर गारंटी दी जाए कि वक़्फ़ बोर्ड की ज़मीनें बेची नहीं जाएंगी। भाजपा रियल स्टेट कंपनी की तरह काम कर रही है। उसे अपने नाम में ‘जनता’ के स्थान पर ‘ज़मीन’ लिखकर नया नामकरण कर देना चाहिए।

    शरद पवार की पार्टी भी विरोध में उतरी

    वहीं, शरद पवार गुट की एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी पार्टी इस बिल का विरोध करेगी। विधेयक को अधिक सिफारिशों के लिए स्थायी समिति के पास भेजा जाना चाहिए या एक संयुक्त संसदीय समिति बनाई जानी चाहिए।

    आरजेडी भी करेगी विरोध

    आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि मुझे लगता है कि INDIA गठबंधन के जितने भी दल हैं वो सब इसका विरोध करेंगे और RJD भी इसका विरोध करेगी। सरकार के दूसरे कई अहम मुद्दे हैं उस पर कोई बात नहीं हो रही है। उन मुद्दों को पहले लाना चाहिए था।

    कांग्रेस ने भी किया विरोध

    वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक का कांग्रेस भी विरोध करेगी। पार्टी सांसद इमरान मसूद कहा कि संसद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया जाएगा। वहीं, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि यह दिखाता है कि एनडीए सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। वे धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार को बिल लाने से पहले मुस्लिम संगठनों से बात करनी चाहिए थी। अगर सरकार की नीयत ठीक है तो पहले बिल पर चर्चा करनी चाहिए।

    राहुल गांधी ने की मीटिंग

    कांग्रेस वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से संबंधित विधेयक को लोकसभा में पेश किए जाने का विरोध करने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले, कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई जिसमें कई विषयों के साथ ही वक्फ विधेयक को लेकर भी चर्चा की गई। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल और हिबी ईडेन ने लोकसभा में विधेयक पेश किए जाने का विरोध करने के लिए नियम 72 के तहत एक नोटिस दिया।

    सूत्रों ने बताया कि ईडन ने अपने नोटिस में कहा है कि वह विधेयक पेश किए जाने का विरोध करते हैं क्योंकि यह ‘‘असंवैधानिक’’ है।बता दें कि सरकार बृहस्पतिवार को निचले सदन में ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024’ और ‘मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024’ पेश करने वाली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की एल्डरमैनों की सूची, जानिए किस निकाय में किसे मिली जिम्मेदारी

    July 2, 2026

    *मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक आज*

    July 2, 2026

    *रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*  

    July 2, 2026

    *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*

    July 2, 2026

    CG Education News : यूनिफॉर्म वितरण से पहले होगी गुणवत्ता की जांच, मुख्यमंत्री के निर्देश पर शिक्षा विभाग अलर्ट

    July 2, 2026

    CG Constable Suspended : हादसा स्थल पर लापरवाही पड़ी महंगी, डायल-112 के आरक्षक को निलंबित कर विभाग ने दिया सख्त संदेश

    July 2, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG NEWS : नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की एल्डरमैनों की सूची, जानिए किस निकाय में किसे मिली जिम्मेदारी

    July 2, 2026

    *मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक आज*

    July 2, 2026

    *रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं*  

    July 2, 2026

    *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.