Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » 16 अगस्त 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): सिंह राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, जानें अन्य राशियों का हाल
    Featured

    16 अगस्त 2024, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): सिंह राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, जानें अन्य राशियों का हाल

    News EditorBy News EditorAugust 16, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र  नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कुछ कलह की स्थिति बन सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। और शांतचित्त बने रहे। कुछ समय एकांत में रहने या आत्ममनन करने से मानसिक शांति मिलेगी। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाभ के योग बन रहें हैं।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि: आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता आज कुछ कम होगी। आज कुछ समय खुद के लिए भी निकालेंगे। आत्ममनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय देंगे। लंबे समय से सोचे हुए काम को आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस राशि की महिलाएं निवेश के लिए सोच सकतीं हैं, आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आप किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत कर सकती है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 6

    मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पारिवारिक माहौल और कार्य क्षेत्र दोनों में आपको तालमेल बना कर चलना चाहिए, आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज आप बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी नहीआने देगे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 14

    कर्क राशि: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी , पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। आज आपको ध्यान रखना होगा भावुकता में आकर आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले लेंगे, इसलिए दिल की बजाय दिमाग से काम लें। अपने महत्वपूर्ण और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी बातचीत बनेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ व सकारात्मक रहेगा। आज कार्यस्थल पर मेहनत के परिणाम मन मुताबिक न मिलने से कुछ उदासी रहेगी। अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास करेंगे तो काम करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी फिर से शुरू हो सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। आज पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। पारिवारिक सहयोग आपको प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिल सकते हैं। आपके मनपसंद कार्य में परिवार के सदस्यों की हरसंभव मदद मिलेगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज संबंधों में मधुरता लाने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है और आपसी वार्तालाप से गिले-शिकवे दूर करेंगे। आज निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आपके मार्गदर्शन में किसी पारिवारिक सदस्य की कोई समस्या भी दूर हो सकती है। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। उमंग के साथ दिन की शुरुआत करेंगे।

    • शुभ रंग- मैरून
    • शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आपने कारोबार में नए काम की शुरुआत की है तो आज उसमें अच्छा मुनाफा रहेगा। आज आप दूर-दराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग जैसे कार्यों में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीकर रहे लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 3

    धनु राशि: आज आपका दिन नई उमंग लेकर आएगा। आज आजीविका के लिए प्रयास करेंगे, नौकरी से जुड़े लोगों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। आमदनी बढ़ सकती है। आज जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपको हर परिस्थिति में खुश रहने का तरीका बताएगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। इससे ताजगी का अनुभव करेंगे। छात्रों और युवाओं के लिए दिन अनुकूल है। करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 3

    मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके लिए यात्रा के योग बन रहें हैं। आज परेशानियों से निपटने के लिए नए शिरे से शुरुआत करेंगे। आज व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखने से आपके कार्य आसान हो जाएंगे। कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज मन में सुकून रहेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान करेंगे। यदि आप नया मकान खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो अपने बड़ों की सलाह लेते समय मन को शांत रखें।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि: आज आपका बढ़िया रहेगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी योजना में सफल होंगे। आज बातचीत के माध्यम से कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। अगर पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसको हल करने का उचित समय है। मानसिक सुकून पाने के लिए अपने खास मित्रों से मेल मुलाकात करना सुखद रहेगा। लेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है, विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, पुरस्कार भी मिल सकता है।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 7

    मीन राशि: आज आपके दिन शुरुवात अच्छी रहने वाली है। आज आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदाई रहेगा। परिवार से संबंधित कोई दायित्व पूरा करने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आज बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज का दिन उन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 3
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026 – दिव्यांगजन को मिला सहारा, आंखों में दिखी नई उम्मीद

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार 2026- विष्णु सरकार की पहल से किसानों को मिल रहा संबल और समाधान

    May 13, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    संदेह बना मौत की वजह’ युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो, फोन में खुले राज

    May 13, 2026

    पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 21 मई को, जिले के दो केंद्रों में 573 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    May 13, 2026

    सिंघाली एवं केराकछार में आज और कल सिरमिना में आयोजित होगी

    May 13, 2026

    Korba PET Exam 2026: 14 मई को 498 अभ्यर्थियों की परीक्षा, सख्त गाइडलाइन—09:30 बजे गेट बंद, जैमर और कड़ी चेकिंग लागू

    May 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.