Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोलकाता डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में आवाज उठाने वालों का ट्रांसफर, ममता सरकार का 42 प्रोफेसर-डॉक्टर्स पर ऐक्शन
    Chhattisgarh

    कोलकाता डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में आवाज उठाने वालों का ट्रांसफर, ममता सरकार का 42 प्रोफेसर-डॉक्टर्स पर ऐक्शन

    News EditorBy News EditorAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोलकाता में डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इस बीच ममता सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश विभिन्न मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में तैनात प्रोफसरों और डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इन प्रोफेसरों और डॉक्टरों की संख्या 42 है। इनमें वह डॉक्टर और प्रोफेसर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस मामले में आवाज उठाई थी। जिस आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ वहां के भी दो प्रोफेसर डॉक्टरों का नाम तबादला सूची में शामिल है। इस केस को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों ने इस ट्रांसफर के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

    ममता सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर तबादले क्यों किए गए हैं। वहीं, भाजपा ने भी पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 16 अगस्त को पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने आठ पेज की लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इससे हालात और मुश्किल होंगे। उन्होंने आगे लिखा कि ममता बनर्जी का निशाना मेडिकल कॉलेज कोलकाता और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज है क्योंकि यह दोनों ही कॉलेज प्रदर्शन के प्रमुख सेंटर हैं। मालवीय के मुताबिक इन दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों से अभी तक पांच प्रोफेसरों का तबादला हुआ है। इन्हें सिलीगुड़ी, तुमलुक और झाड़ग्राम भेजा गया है।

    अमित मालवीय ने आगे लिखा कि यह वरिष्ठ चिकित्सक समुदाय को आत्मसमर्पण करने के लिए डराने का एक हताश प्रयास है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर ममता बनर्जी क्या छिपाने की कोशिश कर रही हैं? गौरतलब है कि जिन डॉक्टरों का ट्रांसफर हुआ है उनमें आरजी कर हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर संगीता पाल और डॉक्टर सुप्रिया दास भी हैं। प्रोटेस्ट करने वाली डॉक्टर किंजल नंदा ने कहा कि हमारे विरोध का समर्थन करने वालों का ट्रांसफर किया गया है। हमने इसका भी विरोध किया है। हमें नहीं पता कि क्या साजिश है जो अलग-अलग विश्वविद्यालयों के सीनियर प्रोफेसर्स के खिलाफ ऐसा ऐक्शन लिया जा रहा है। उनका ट्रांसफर कर दिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026

    Ram Mandir’ में वित्तीय अनियमितता का आरोप, शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की उठाई मांग

    June 11, 2026

    ईरान संकट गहराया’ Trump’ की चेतावनी और भारतीयों की मौत पर कूटनीतिक हलचल तेज

    June 11, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत

    June 11, 2026

    किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

    June 11, 2026

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

    June 11, 2026

    सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

    June 11, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.