Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें 21 अगस्त का राशिफल
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, पढ़ें 21 अगस्त का राशिफल

    News EditorBy News EditorAugust 21, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितिया तिथि आज शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 1 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और अशून्यशयन व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    मेष राशि– आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा | जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आज घर के सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मामले का हल व समाधान मिल जाएगा। आज संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य का निर्माण करेगा। मित्रों अथवा किसी संबंधी के सहयोग से आपके घर में ख़ुशी का माहौल होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में इस राशि के स्टूडेंट की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती हैं।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन राशि:

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी विशेष सब्जेक्ट को लेकर अधिक एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको करियर से सम्बन्धित कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अपनी सीक्रेट बाते किसी से भी शेयर ना करें। ओवर कॉन्फिडेंस पर काबू रखेंगे तो सब ठीक रहेगा। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 7

    कर्क राशि:

    आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहने वाला है। आज खुद से लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम मिलने से खुशुई होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं । प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आज बिजनेस की व्यवस्था बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी होगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको नयी जानकारियां भी हासिल होगी। आज आपको सिर्फ अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। आध्यात्म के प्रति रुचि रखना…आज आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। आज अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी।

    • शुभ रंग- पिंक
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। आज सरकारी क्षेत्र से जुड़े बिजनेस करने वालों को उचित लाभ होने के योग है पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता और सामान्य से बनाकर रखने से स्थिति उत्तम रहेगी। इस राशि की महिलाएं अपने व्यवसाय में विशेष सफलता हासिल करेंगी। घर का माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिजनों के साथ बिताएंगे। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, जितना हो सके मौके को हाथ से न जाने दें।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 6

    तुला राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। आज दिन आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधार पैसा वापस मिलेगा। साथ ही कोई राजनैतिक उपलब्धि भी मिल सकती है। इससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे। साथ ही आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। यदि किसी असमंजस की स्थिति बने तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल करने सहायक होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 5

    धनु राशि:

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा| आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा.. आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज व्यापार बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला सकारात्मक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। आज आपका संतुलित व्यवहार घर और बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा और अपने कामों को पूरा करने में सक्षम भी होंगे। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि:

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। इससे मानसिक सुकून बढ़ेगा। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे। इस राशि के विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने के योग है। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 9

    कुंभ राशि:

    आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा तथा उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आज घर की सुख-सुविधा से संबंधित कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी आस्था बढ़ेगी आप पास के किसी मंदिर जा सकते हैं। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

    • शुभ रंग- सुनहरा
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि:

    आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने से ख़ुशी होगी..किसी नए टारगेट पर उत्साह के साथ काम करेंगे। हालांकि शुरुआत में अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी पॉजिटिव थिंकिंग से काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा होगा आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। लवमेट के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी।

    • शुभ रंग- मजेंटा
    • शुभ अंक- 7
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक लापरवाही’ स्टाफ गायब, घायल दोस्त की ड्रेसिंग करने को मजबूर हुआ युवक; वीडियो वायरल

    May 9, 2026

    ‘बंगाल का गौरव लौटाएंगे’ मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, जोरसांको ठाकुरबाड़ी में टेका माथा

    May 9, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कुसमुंडा में सड़क के गड्ढों ने ली SECL कर्मी की जान, ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    *हरा सोना’ बना रामपुर की समृद्धि का आधार, शासन की योजना से कारी बाई और खेमबाई को मिला प्रत्यक्ष लाभ*

    May 9, 2026

    *कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पसरखेत में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

    May 9, 2026

    सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप

    May 9, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.