Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : 4 लाख की सुपारी, प्रेमिका की हत्या और बड़ा खुलासा… पुलिस ने पत्नी समेत 9 आरोपियों को दबोचा

    July 1, 2026

    सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    कोरबा के छुरी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही टीम

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CG Crime News : फर्जी क्राइम ब्रांच टीम का पर्दाफाश, 2 महिलाएं कर रही थी ऑपरेट
    Chhattisgarh

    CG Crime News : फर्जी क्राइम ब्रांच टीम का पर्दाफाश, 2 महिलाएं कर रही थी ऑपरेट

    News EditorBy News EditorAugust 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर घरों में चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 30 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और थाना सिरगिट्टी की संयुक्त टीम ने की। घटना 13 अगस्त 2024 को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्टी निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा रात को 9 बजे राजनांदगांव से घर लौटे तो उन्हें पता चला कि दिन में दोपहर 12 से 1 बजे के बीच चार पुरुष और दो महिलाएं उनके घर में घुसी थीं। ये लोग खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर गले में परिचय पत्र लटकाए हुए थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकाते हुए कहा कि अगर वे हिलीं तो उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद वे घर में रखी एक पेटी को ढूंढने लगे। यह पेटी विद्या प्रकाश पाण्डेय नाम के व्यक्ति की थी, जिसे उसने कृष्ण कुमार मिश्रा के घर में रखवाया था। पेटी में बड़ी मात्रा में जमीन बेचने से मिली नकदी और जमीन के कागजात थे। आरोपी पेटी को लेकर वहां से फरार हो गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही कृष्ण कुमार मिश्रा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसीसीयू टीम और सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मिलकर पूरे शहर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान संदिग्धों के हुलिए और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन की पहचान हो सकी। सूचनाओं के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और गिरोह की दो महिला सदस्यों, सिंधु वैष्णव (25) और रानी बैरागी (30) को गिरफ्तार कर लिया। सिंधु वैष्णव के पास से 20 लाख रुपये और रानी बैरागी के पास से 10 लाख रुपये बरामद किए गए।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, उमेश गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। अब उनकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में एसीसीयू टीम, सिरगिट्टी थाना पुलिस, और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे ऑपरेशन के लिए टीम की सराहना की है और उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस अवसर पर शहरवासियों से अपील की कि वे अपने घरों और दुकानों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। सीसीटीवी कैमरों से न केवल अपराधियों की पहचान आसान होती है, बल्कि वे अपराध की घटनाओं को रोकने में भी सहायक होते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : 4 लाख की सुपारी, प्रेमिका की हत्या और बड़ा खुलासा… पुलिस ने पत्नी समेत 9 आरोपियों को दबोचा

    July 1, 2026

    सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    कोरबा के छुरी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही टीम

    July 1, 2026

    पति से ज्यादा इनकम वाली पत्नी गुजारा भत्ते की हकदार या नहीं? कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

    July 1, 2026

    CG Snake Bite Tragedy : सांप के डंसने के बाद अस्पताल नहीं ले गए परिजन, झाड़-फूंक में उलझे रहे, पिता-पुत्री की मौत

    July 1, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Crime News : 4 लाख की सुपारी, प्रेमिका की हत्या और बड़ा खुलासा… पुलिस ने पत्नी समेत 9 आरोपियों को दबोचा

    July 1, 2026

    सक्ती पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 4 लाख की सुपारी देकर कराई गई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    कोरबा के छुरी में दिनदहाड़े लूट का प्रयास, पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाल रही टीम

    July 1, 2026

    पति से ज्यादा इनकम वाली पत्नी गुजारा भत्ते की हकदार या नहीं? कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

    July 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.