Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » Aaj Ka Rashifal: 23 अगस्त का दैनिक भविष्यफल, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
    Featured

    Aaj Ka Rashifal: 23 अगस्त का दैनिक भविष्यफल, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

    News EditorBy News EditorAugust 23, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 55 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि:

    आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी। आज अपनी किसी कमजोरी पर विजय पाने के लिए किए गए प्रयासों के परिणाम मिलने वाले हैं। अपने व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। आप पूरी मेहनत व परिश्रम से जिस काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। अवश्य ही सफलता मिलेगी साथ ही किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। इस राशि की महिलाये ऑनलाइन कोई रेसिपी सीख सकती हैं।

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको महसूस होगा की परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आज किसी मित्र से मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल काम को और भी आसान बना लेंगे। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो जीवनसाथी की वजह से आपका कोई काम बनेगा, फिर भी धैर्य बनाए रखें।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 4

    मिथुन राशि:

    आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रही महिलाओं की इनकम में इजाफा होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। आज आपकी इच्छा शक्ति और रचनात्मकता में सुधार आएगा। आपके अच्छे संपर्कों का दायरा भी बढ़ रहा है जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा। आज नौकरी कर रहे लोगों को बढ़े हुए कामों से राहत मिलेगी। इवेंट मनेजमेंट की पढाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 3

    कर्क राशि:

    आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है | राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। आज किसी की बुराइयों पर ध्यान ना देकर अपनी दिनचर्या में ही मस्त और व्यस्त रहेंगे। कुछ समय आध्यात्म में बिताएंगे। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठो का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि आने वाले समय में लाभदायक साबित होगी। परिवार के साथ कोई लंबी यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आज सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 8

    कन्या राशि:

    आज आपका दिन शानदार रहेगा | नौकरी करने वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। आज कारोबार में वरिष्ठ अधिकारियों परिवार के सदस्यों का उचित समर्थन और मदद मिलेगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज धन के मामले में धैर्य और शांति बनाए रखने की जरूरत है। आज फिजूल के खर्चो पर नियंत्रण रखेंगे तो कुछ सेविंग्स कर सकते हैं। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को… अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 1

    तुला राशि:

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आसपास के लोगों के बीच में सराहनीय रहेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, और साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 1

    वृश्चिक राशि:

    आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है। आज अपने किसी विशेष काम में मनोनुकूल सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे, इससे आपका मान- सम्मान बढेगा और नई उपलब्धियों को पाने का रास्ता भी बनेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है। बच्चे उम्मीदों पर खरे ना उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि:

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपनी ऊर्जा और सूझबूझ द्वारा कोई लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यप्रणाली बेहतर होगी और मनचाही सफलता मिलने से थकान दूर होगी। आज जीवन साथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए रखेगा। आज दिन भर कार्यभार बना रहेगा, परंतु अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 6

    मकर राशि:

    आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आपकी गतिशीलता और आकर्षक व्यक्तित्व भरपूर बना रहेगा। आज अपनी योजनाओं को मूर्त रूप देने का अनुकूल समय है। आज कुछ समय रचनात्मक तथा मनोनुकूल काम के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज ऑफिस में किसी सहयोगी की गतिविधि आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 1

    कुंभ राशि:

    आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मीन राशि:

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा| आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। इसमें उचित सफलता भी मिलेगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे और उनका ख्याल रखेंगे। आज पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। जिसका असर घर की सुख-शांति और व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखेगा। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026

    05 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद*

    August 17, 2026

    CG News : रायपुर में पेड़ से मिले युवक-युवती के शव, परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू

    August 17, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कटघोरा थाना प्रभारी बदले, पटेल लाइन अटैच; प्रेमचंद साहू को मिली जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन तक Deepak Mahaske’ का सफर, BJP ने सौंपी सोशल मीडिया की अहम जिम्मेदारी

    August 17, 2026

    CM Vishnu Deo Sai’ का देसी अंदाज, बगिया में किसानों के साथ की बियासी’ बोले- खेती हमारी संस्कृति की मजबूत नींव

    August 17, 2026

    नितिन नवीन ने बनाई नई टीम, BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटे’ Ram Madhav’ और स्मृति ईरानी की वापसी

    August 17, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.