Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने की रची गई साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा सीमेंट का ब्लॉक; केस दर्ज
    Chhattisgarh

    वंदे भारत ट्रेन को डिरेल करने की रची गई साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखा सीमेंट का ब्लॉक; केस दर्ज

    News EditorBy News EditorAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की तमाम ट्रेनों को साजिश के तहत बेपटरी करने के लिए लगातार एक योजना के तहत काम किया जा रहा है। अब राजस्थान के पाली में वंदे भारत को बेपटरी करने की साजिश का मामला सामने आया है। दरअसल, 23 अगस्त की रात को किसी ने रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रख दिया था। सीमेंट का ये ब्लॉक रेलवे ट्रैक पर उस वक्त रखा गया, जब वंदे भारत ट्रेन इस ट्रैक से गुजरने वाली थी। इस ट्रैक से रात करीब साढ़े 8 बजे अहमदाबाद से जोधपुर वंदे भारत ट्रेन गुजरने वाली थी, जो कि ट्रैक पर रखे सीमेंट के ब्लॉक से टकरा गई। हालांकि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    अज्ञात व्यक्ति ने रखा सीमेंट का ब्लॉक

    इस घटना के दौरान ट्रेन में करीब 375 यात्री बैठे थे, जिनकी जान खतरे में पड़ गई थी। हादसे के बाद ट्रेन को थोड़ी देर के लिए घटनास्थल पर रोका गया था। वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने इंजन और ट्रेन को चेक किया और फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस घटना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

    रेलवे ट्रैक पर मिला सीमेंट का ब्लॉक

    सुमेरपुर थाने के SHO भारत सिंह रावत ने बताया है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर फालना पवन कुमार ने 24 अगस्त को रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया कि 23 अगस्त को जवाई बांध रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि जवाई बांध-बिरोलिया के बीच (OHI मोस्ट 513/10-8) पर अज्ञात व्यक्ति ने सीमेंट का ब्लॉक रख दिया। इस दौरान वहां से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन (12462) के इंजन का रेल गार्ड टकरा गया। सूचना के बाद जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां एक सीमेंट का ब्लॉक पड़ा मिला।

    रेल राजस्व का नुकसान और जनहानि करने की साजिश

    रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त कर जनहानि और रेल राजस्व को नुकसान पहुंचाने की नीयत से डाउन लाइन पर सीमेंट का ब्लॉक रखा था। सीमेंट ब्लॉक के कारण ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने और जनहानि होने की भी संभावना थी। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    जानबूझकर हादसा करने की थी नीयत

    रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि सीमेंट ब्लॉक से टकराने के कारण ट्रेन के इंजन के रेल गार्ड को नुकसान पहुंचा है। इस घटना की वजह से ट्रेन करीब 7 मिनट लेट हुई थी। उन्होंने बताया किसी ने जानबूझकर हादसा करने करने की नीयत से ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026

    CG NEWS : रायपुर में तिरंगे का अपमान’ पेट्रोल पंप के डस्टबिन में मिला राष्ट्रीय ध्वज, FIR दर्ज

    August 18, 2026

    102 एंबुलेंस सेवा द्वारा 10 मिनट इंतजार नही करने का आरोप

    August 18, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News: कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

    August 18, 2026

    CG NEWS : 18 वर्षीय युवक की मौत से सनसनी, बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    August 18, 2026

    JSSC-CGL Exam : 24 दिन बाद थमा JSSC-CGL छात्रों का आंदोलन, देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन

    August 18, 2026

    CG NEWS : बिना अनुमति कॉलोनी बसाई तो होगी कड़ी कार्रवाई, जेल के साथ लगेगा भारी जुर्माना

    August 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.