Raipur Breaking : नेताजी होटल का मालिक मारपीट में घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर में बीजेपी नेता पैसे के विवाद में आपस में ही भीड़ गये। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में सिर्फ एक पक्ष ने ही सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने कटोरा तालाब नेताजी होटल के संचालक राहुल चंदनानी की शिकायत पर करण बजाज, सचिन मेघानी, संदीप मेघानी, दीव्यांश सक्सेना, कमल पारेख, याकूब गनी, मनोज जोशी, नितेश कुमार सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस 115 2, 191 2, 296, 351 2 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -