रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री अशोक कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति पश्चात् भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंतागण उपस्थित थे। प्रबंधक निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक श्री वर्मा को प्रतीकात्मक भंेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशकगण श्री शुक्ला एवं श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त ईडी श्री वर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को कंपनी हित में बहुमूल्य निरूपित किया। उनके द्वारा कंपनी हित में किये गये कार्यों की उन्होंने प्रशंसा की एवं उनकी बेहतर कार्यशैली से पाॅवर कंपनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए साधुवाद दिया एवं सुखद सेवानिवृत्ति के लिए शुभकामनाएं दी। ईडी श्री वर्मा ने सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार भार प्रेषण केन्द्र में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में निज सचिव श्रीमती उमा शर्मा, रायपुर, कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री दिलीप कुमार देवांगन, भिलाई, लाईन परिचारक श्रेणी एक श्री मकरध्वज साहू, कोरबा एवं लाईन परिचारक श्रेणी एक श्री अयोध्या प्रसाद जायसवाल, बिलासपुर को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल एवं सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी ने किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




