40 लीटर कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 02.09.2024 को मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घटना स्थल ग्राम खरवानी (बेलादुला) जाकर आरोपी 1. मोहित राम अजगल्ले पिता खुबलू राम अजगल्ले उम्र 50 साल एवं 2. भीषम कुमार अजगल्ले पिता मोहित राम उम्र 22 साल ग्राम खरवानी (बेलादुला) थाना जैजैपुर जिला सक्ती के घर बाडी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर दोनो आरोपीगण पिता- पुत्र से पृथक पृथक 04-04 नग प्लास्टिक के 05-05 लीटर क्षमता वाले जरिकेन में अवैध रूप से हाथ भटठी से निर्मीत कच्ची महुआ शराब कुल 40 लीटर कीमती 4000 को अवैध रूप से पाये जाने पर हमराह स्टाफ के एवं गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 02.09.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सउनि0 भोलनाथ तिवार, आर 112 मिट्ठू बरमन , आर 264 यादराम चंद्रा, महिला आर 393 पूजा सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -