*निशुल्क दरबार का आयोजन: 14-15 सितंबर को कोरबा में ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद दुबे जी करेंगे महालक्ष्मी पूजन*

कोरबा: श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति, कोरबा के तत्वाधान में आगामी 14 सितंबर 2024, शनिवार एवं 15 सितंबर 2024, रविवार को कोरबा के पुराना बस स्टैंड स्थित गीतांजली भवन में निशुल्क दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद दुबे जी द्वारा महालक्ष्मी माता का सामूहिक दिव्य पूजन किया जाएगा, जिसमें भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क महालक्ष्मी आरोग्य यंत्र प्रदान किया जाएगा।

इस दिव्य महालक्ष्मी पूजन का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पंडित विनोद दुबे जी के इस दरबार में आने वाले श्रद्धालु अपने जीवन में धन, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति के लिए पूजन कर सकते हैं। पूजन में प्रयोग की जाने वाली सभी सामग्री श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

पूजन के बाद पंडित विनोद दुबे जी की निशुल्क ज्योतिषीय सेवाओं का भी लाभ उठाया जा सकता है। गुरुजी बिना किसी की कुंडली देखे या जानकारी लिए केवल आवाज सुनकर ही व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बता सकते हैं और उसकी समस्या का समाधान भी करेंगे।

इस निशुल्क दरबार में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के लिए श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति के कार्यालय या दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

**सम्पर्क विवरण:**
– श्री महालक्ष्मी जन कल्याण समिति, श्री शिव औषधालय, एमआईजी 20, आरपी नगर फेस – 2, निहारिका, कोरबा
– मोबाइल नंबर: 982611738, 9827175984, 9479113255, 9691093478, 9329277386, 9584376141

सभी श्रद्धालुओं को इस दरबार में सपरिवार सम्मिलित होने का आमंत्रण है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -