दो दिन से बिजली आपूर्ति बंद ग्रामीण परेशान

मुबारिजपुर । ब्लाक गंगेश्बरी के दड़ियाल क्षेत्र मे दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणो को परेशानियो का सामना करना पढ़ रहा है बिजली व्यवस्था में सुधार करने को कहा। बताया गया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से क्षेत्र वासियों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पढ़ रहा है।बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कटौती पूरी तरह अघोषित तौर पर हो रही है जबकि विद्युत विभाग से कटौती की सूचना नहीं दी जाती। बिजली विभाग ने एक और खेल शुरू किया है। एकमुश्त बिजली सप्लाई आपूर्ति न देकर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए दिन भर में दर्जनों बार बिजली कटौती कर लेते है जिससे लोगो को समस्या का सामना करना पढ़ता है ।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -