भिलाई: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री राकेश पाण्डेय के पिता श्री श्याम जी पाण्डेय का आज, 9 सितंबर 2024 को दुखद निधन हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके मैत्री कुंज, रिसाली (भिलाई) स्थित निवास से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। शोक संतप्त परिवार ने सभी शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।


