Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमिश्नर बने शराब कोचिया:सप्ताहभर घूमकर की नकली शराब की डील, पकड़ी 60 पेटी ‘गोवा’; मोतीलाल साहू चला रहा था धंधा
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ में डिप्टी कमिश्नर बने शराब कोचिया:सप्ताहभर घूमकर की नकली शराब की डील, पकड़ी 60 पेटी ‘गोवा’; मोतीलाल साहू चला रहा था धंधा

    News EditorBy News EditorSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में नकली शराब पकड़ी है। 300 लीटर OP (ओवर प्रूव्ड लिक्विड) भी बरामद किया है। इसका इस्तेमाल नकली शराब बनाने में होता था। इसके साथ आरोपियों मोतीलाल साहू और युवराज साहू को भी पकड़ा गया है।

    खास बात यह है कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए एक्साइज डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी खुद कोचिया बने। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह तक अवैध शराब का धंधा करने वाला बने और नकली शराब बेचने वालों को ट्रेस कर उन तक पहुंचे।

    डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी ने बताया कि, हमें कई दिनों से नकली शराब के काम की जानकारी मिल रही थी। हमें इसे बनाने वालों को पकड़ना था। इसलिए ऑपरेशन प्लान किया गया। वे खुद कोचिया बने और नकली शराब बेचने वालों से संपर्क किया।

    अलग-अलग नंबरों से नकली शराब बनाने वालों से डील की बातचीत की। पकड़े गए आरोपी मोतीलाल साहू से डील होने के बाद उसके पास से 40 पेटी गोवा ब्रांड की नकली शराब जब्त की गई। बिना होलोग्राम वाली ये शराब कार से बरामद की गई।

    इसी तरह मिनी ट्रक से टीम ने 12 पेटी और लावारिस हालत में 8 पेटी नकली शराब बरामद की है। युवराज के पास से नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 300 लीटर स्पिरिट भी मिली है। इससे 1500 लीटर नकली शराब बनाई जा सकती थी।

    मुखबिरों से आबकारी विभाग के अफसरों को नकली शराब के ट्रांसपोर्ट की जानकारी मिली थी। आसपास के जिलों के गांवों में ये शराब बेचने की तैयारी थी। बारिश के बीच टीम ने नाकेबंदी कर अवैध शराब का धंधा करने वाले आरोपी युवराज को पकड़ा।

    आबकारी विभाग ने दावा किया है, राज्य में यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है। अवैध शराब को तैयार करने वाली चीजें, खाली बोतल, ढक्कन भी मिले हैं। मोतीलाल साहू और युवराज साहू दोनों को आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

    नकली शराब मोतीलाल साहू के पास से बरामद की गई। इसमें शराब की पैकेजिंग ब्रांडिंग कुछ इस तरह से थी कि लोग असली-नकली में फर्क नहीं कर पाते। आबकारी विभाग के सूत्रों ने बताया कि यह शराब खुले तौर पर गांव-गांव में बेचने की तैयारी थी । इस शराब को पीने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.