Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    SECL सेंट्रल वर्कशॉप में ठेका श्रमिकों को जॉब और सुरक्षा का प्रशिक्षण, करीब 40 कर्मचारी हुए शामिल

    September 30, 2026

    CG High Court : हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन और खतरनाक बाइक स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी गाइडलाइन

    September 30, 2026

    CG Road Accident : NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, 3 युवकों की दर्दनाक मौत ‘एक गंभीर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शिमला में मस्जिद का अवैध निर्माण हटाने की मांग:हिंदू संगठनों ने सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ा, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस ने लाठीचार्ज किया
    Featured

    शिमला में मस्जिद का अवैध निर्माण हटाने की मांग:हिंदू संगठनों ने सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ा, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े; पुलिस ने लाठीचार्ज किया

    News EditorBy News EditorSeptember 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अवैध मस्जिद मामले में आज (11 सितंबर को) हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। हिंदू संगठन अवैध निर्माण को गिराने की मांग कर रहे हैं। शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संजौली पहुंचने से रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेड लगाए थे।

    प्रदर्शनकारी ढली टनल में लगे बैरिकेड तोड़कर आगे संजौली की ओर बढ़े। संजौली में प्रदर्शनकारियों को एसबीआई के बाहर बैरिकेड लगाकर फिर रोका गया। यहां पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हो हुई। गुस्साई भीड़ संजौली में बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां बरसाना शुरू कर दिया और प्रदर्शनकारियों को ढली की ओर खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन भी चलाया गया।

    यहां से विवादित मस्जिद करीब 50 मीटर दूर है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके चलते संजौली-ढली सड़क पर यातायात ठप हो गया था।

    प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड में लगा बांस हटाया, फिर उसे गिरा दिया।
    प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड में लगा बांस हटाया, फिर उसे गिरा दिया।
    बैरिकेड गिरते ही प्रदर्शनकारी टनल में घुस गए।
    बैरिकेड गिरते ही प्रदर्शनकारी टनल में घुस गए।
    पुलिस ने ढली टनल के बाहर बैरिकेड लगाया था। यहीं से संजौली स्थित मस्जिद के लिए रास्ता जाता है।
    पुलिस ने ढली टनल के बाहर बैरिकेड लगाया था। यहीं से संजौली स्थित मस्जिद के लिए रास्ता जाता है।

    संजौली में पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के नेता कमल गौतम को हिरासत में ले लिया है। हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि उनके एक दर्जन नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।ड्रोन से इलाके में निगरानी रखी जा रही है। ढली टनल के पास आवाजाही बंद कर दी गई है।

    ढली सब्जी मंडी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए लोग।
    ढली सब्जी मंडी के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते हुए लोग।
    संजौली से हिंदू जारण मंच के नेता कमल गौतम को हिरासत में ले जाती पुलिस।
    संजौली से हिंदू जारण मंच के नेता कमल गौतम को हिरासत में ले जाती पुलिस।
    शिमला के ढली से संजौली की और बढ़ते हुए प्रदर्शनकारी
    शिमला के ढली से संजौली की और बढ़ते हुए प्रदर्शनकारी
    शिमला में ढली टनल को पुलिस ने बंद कर दिया है। इसी रास्ते से प्रदर्शनकारियों को संजौली की तरफ आना था।
    शिमला में ढली टनल को पुलिस ने बंद कर दिया है। इसी रास्ते से प्रदर्शनकारियों को संजौली की तरफ आना था।

    DC अनुपम कश्यप ने संजौली में धारा 163 लागू की है। इसके तहत सुबह 7 बजे से रात 11:59 बजे तक 5 या इससे ज्यादा लोगों को इकट्‌ठे होने या हथियार लेकर चलने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस ने मंगलवार रात को संजौली में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला था।

    सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, स्कूल, बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

    संजौली में बिना नगर निगम की अनुमति के बनाई गई पांच मंजिला मस्जिद।
    संजौली में बिना नगर निगम की अनुमति के बनाई गई पांच मंजिला मस्जिद।

     संजौली में मस्जिद का निर्माण 1947 से पहले हुआ था। तब मस्जिद की बिल्डिंग कच्ची थी। 2010 में पक्की बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हुआ। 2010 में नगर निगम के पास अवैध निर्माण की शिकायत पहुंची। इसे लेकर 2010 से कमिश्नर कोर्ट में केस चल रहा है। इसके बाद 2024 तक यहां 5 मंजिल का निर्माण हो गया। नगर निगम अब तक 35 बार अवैध निर्माण रोकने के आदेश जारी कर चुका है। 2023 में निगम ने मस्जिद के शौचालय तुड़वा दिए थे।

    व्यक्ति से मारपीट के विरोध में हिंदू संगठन भड़क गए। उन्होंने संजौली में एक सितंबर और चौड़ा मैदान में 5 सितंबर को प्रदर्शन किया। इसके बाद 7 सितंबर को कमिश्नर कोर्ट में 45वीं बार सुनवाई हुई। यहां वक्फ बोर्ड ने कोर्ट को मालिकाना हक के दस्तावेज जमा कराए। कोर्ट ने इस मामले में 5 अक्टूबर को सुनवाई तय की है और संबंधित कनिष्ठ अभियंता  को फ्रेश स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

    मस्जिद के इमाम शहजाद ने कहा कि मस्जिद 1947 से पहले की है। पहले मस्जिद कच्ची थी और 2 मंजिल की थी। लोग मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ते थे, जिससे नमाज पढ़ने में दिक्कत आती थी। इसे देखते हुए लोगों ने चंदा इकट्ठा किया और मस्जिद निर्माण शुरू किया।

    जमीन वक्फ बोर्ड की थी। मस्जिद की 2 मंजिल को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। वक्फ बोर्ड इसकी लड़ाई लड़ रहा है। कानून का जो निर्णय होगा, वो सभी को मंजूर होगा।

     हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा, ‘प्रशासन हर चीज को देख रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं। हम सभी समुदाय का सम्मान करते हैं। कानून को हाथ में लेने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है। सदन में कमेटी गठित कर दी गई है, जो कि स्ट्रीट वेंडर के लिए पैरामीटर तय करेगी। मस्जिद में कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।’

     गुरुवार, 5 सितंबर को विभिन्न संगठनों के साथ स्थानीय लोग भी सड़कों पर आ गए थे। इनकी मांग थी कि मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराया जाए। इसके लिए प्रदर्शनकारियों ने 2 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

    पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी प्रदर्शन स्थल पर गए थे। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने X पर लिखा था- हिमाचल में कांग्रेस सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।

    शिमला के संजौली में मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर लोग उतरे थे।
    शिमला के संजौली में मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर लोग उतरे थे।

    कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि संजौली में मस्जिद के पास 31 अगस्त की शाम को समुदाय विशेष के लोगों ने एक स्थानीय व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा। अब हिंदू संगठन और कई स्थानीय लोग इस मस्जिद को गिराने की मांग पर अड़ गए हैं।

     मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा के सत्र में कहा था- संजौली में मस्जिद के कारण लोगों में आक्रोश है। एक विशेष समुदाय के नए-नए लोग रोज यहां आ रहे हैं। क्या ये रोहिंग्या मुसलमान है? वह कुछ ऐसे लोगों को जानते हैं, जो बांग्लादेशी है। उन्होंने कहा, स्थानीय व्यक्ति अवैध ढार्रा बना दें, तो उसे तोड़ दिया जाता है और संजौली में बिना परमिशन बहुमंजिला मस्जिद बना दी गई, लेकिन इसे तोड़ा नहीं गया।

    जब इसका निर्माण किया गया तो प्रशासन कहा सोया था। 6057 वर्ग फीट अवैध निर्माण किया गया। इनका बिजली-पानी क्यों नहीं काटा गया। उन्होंने कहा, लोअर बाजार में औरतों का चलना मुश्किल हो गया। चोरियां, लव जेहाद, क्राइम हो रहा। उन्होंने इसकी जांच की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    SECL सेंट्रल वर्कशॉप में ठेका श्रमिकों को जॉब और सुरक्षा का प्रशिक्षण, करीब 40 कर्मचारी हुए शामिल

    September 30, 2026

    CG High Court : हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन और खतरनाक बाइक स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी गाइडलाइन

    September 30, 2026

    CG Road Accident : NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, 3 युवकों की दर्दनाक मौत ‘एक गंभीर

    September 30, 2026

    CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अग्निवीरों को 10% आरक्षण, फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री

    September 30, 2026

    CG Health News अस्पतालों में अचानक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आयुष्मान इलाज के दस्तावेजों की पड़ताल

    September 30, 2026

    Korba Railway Station: प्लेटफॉर्म पर गर्भवती पत्नी से मारपीट, रेलवे कर्मचारी ने बचाया

    September 30, 2026
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Editors Picks

    SECL सेंट्रल वर्कशॉप में ठेका श्रमिकों को जॉब और सुरक्षा का प्रशिक्षण, करीब 40 कर्मचारी हुए शामिल

    September 30, 2026

    CG High Court : हाईवे पर बर्थडे सेलिब्रेशन और खतरनाक बाइक स्टंट पर हाईकोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी गाइडलाइन

    September 30, 2026

    CG Road Accident : NH-53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे, 3 युवकों की दर्दनाक मौत ‘एक गंभीर

    September 30, 2026

    CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, अग्निवीरों को 10% आरक्षण, फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री

    September 30, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.