रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है। लोगों में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। बता दें कि लोकसभा के चुनाव खत्म होते ही सीएम विष्णुदेव साय ने हर गुरुवार को सीएम जनदर्शन की शुरुआत की है, सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाता है। इस दौरान सभी विभाग के सीनियर अफसर भी मौजूद रहते हैं, ताकि जिन समस्याओं का निवारण तुरंत हो सकता है उसे किया जा सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


